Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Web Series Farzi की तरह कार से सड़क पर फेंक रहे थे पैसे, पुलिस ने किया अरेस्ट

10:18 AM Oct 09, 2023 | OTT India

रील वीडियो बनाने और उससे प्रसिद्धि पाने के लिए युवा पीढ़ी क्या नहीं करते है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली के यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जोरावर का एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा था जिसमें वो तेज रफ्तार कार से नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। घटना के समय उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। 
इन युवकों ने फ़र्ज़ी फिल्म के एक सीन की नकल कर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
फ़र्ज़ी फिल्म के सीन कॉपी करना पड़ा महंगा 
शाहिद कपूर की फ़र्ज़ी वेब सीरीज का वो सीन तो आपको याद ही होगा। इस वेब सीरीज के एक सीन में शाहिद कार से पैसे सड़क पर फेंक रहे हैं। गुरुग्राम में कुछ लड़को ने शाहिद की वेब सीरीज के इस सीन को कॉपी करने की कोशिश की। युवक ने चलती कार से नकली नोट फेंककर रील बनाई। लेकिन नोटों की बारिश युवाओं को महंगी पड़ी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस ने उनके गलत व्यवहार पर ध्यान दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। वीडियो में दिख रहा युवक अब पुलिस हिरासत में है।
आजकल युवा सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए अनचाहे स्टंट कर रहे हैं। इनमें से कुछ स्टंट बेहद अजीबोगरीब होते हैं तो कुछ जान जोखिम में डालने वाले। एक की नकल करते हुए कई सोशल मीडिया पर मशहूर होने के नाम पर ऐसी बेवकूफी करते हैं। और फिर कानून के शिकंजे में फंस जाते हैं।
अगर आपके मन में फेमस होने के लिए ऐसा कुछ आता है तो इसे समय रहते रोक दें। जो इन नौजवानों के साथ हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। 
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।