+

प्रमुखस्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव: राष्ट्रीय संत सम्मेलन

भगवान स्वामिनारायण ने भारत की संत परंपरा को विशेष रूप से गौरवान्वित और उज्ज्वल किया। उन्होंने 3000 से अधिक परमहंसों के माध्यम से लाखों लोगों को पवित्र, नैतिक और  आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देकर एक शांतिपूर्ण क्रांति को जन्म दिया। भगवान श्री स्वामिनारायण की गुणातीत गुरु परंपरा के पांचवें अनुगामी परम पूज्य प्रमुखस्वामी महाराज ने दुनिया भर में सनातन हिंदू धर्म की महान संत परंà
भगवान स्वामिनारायण ने भारत की संत परंपरा को विशेष रूप से गौरवान्वित और उज्ज्वल किया। उन्होंने 3000 से अधिक परमहंसों के माध्यम से लाखों लोगों को पवित्र, नैतिक और  आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देकर एक शांतिपूर्ण क्रांति को जन्म दिया। भगवान श्री स्वामिनारायण की गुणातीत गुरु परंपरा के पांचवें अनुगामी परम पूज्य प्रमुखस्वामी महाराज ने दुनिया भर में सनातन हिंदू धर्म की महान संत परंपरा को गौरवान्वित किया। प्रमुखस्वामी महाराज की महान दूरदर्शिता और दिव्यता को नमन करने के लिए आज प्रमुखस्वामी महाराज नगर में राष्ट्रीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 250 से अधिक साधु-संत, महंत व विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुबह 9 बजे नगर के मुख्य द्वार पर सभी अतिथियों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शांति पाठ के साथ माला पहनाकर किया गया। तत्पश्चात सभी संत शोभायात्रा के रूप में प्रमुखस्वामी महाराज की विशाल प्रतिमा के पास पहुंचे। वहां सभी संतों ने वेदोक्त पूजन के साथ प्रमुखस्वामी महाराज को नमन किया। पूजा और प्रदक्षिणा के बाद सभी संतों ने सभाकक्ष में अपना स्थान ग्रहण किया।
संध्या सभा में बीएपीएस के संगीत वृंद द्वारा भक्ति संगीत का एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बीएपीएस के पूज्य आदर्शजीवन स्वामी ने व्याख्यान श्रृंखला ‘प्रमुख चरितम’ के तहत प्रमुखस्वामी महाराज की पवित्रता के दुर्लभ गुणों पर व्याख्यान दिया।
BAPS के वरिष्ठ संत – पूज्य घनश्यामचरण स्वामी, पूज्य त्यागवल्लभ स्वामी, पूज्य भक्तिप्रिय (कोठारी) स्वामी, पूज्य डॉ. स्वामी जी  ने साधुता के शिखर प्रमुखस्वामी महाराज के बारे में प्रासंगिक उद्बोधन दिए।
उपस्तिथ गणमान्य व्यक्ति:
  • स्वामी चिदानंद सरस्वतीजी महाराज – परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश 
  • सिख धर्मगुरु श्री सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह जी
  • महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी रामेश्वर दासजी महाराज
  • भारतीय आचार्य सभा के अध्यक्ष पूज्यपाद परमात्मानंदजी महाराज
  • अखाड़ा परिषद के माननीय रवींद्रपुरी महाराज
  • पूज्य कृष्णमुनि महाराज
  • निर्मल अखाड़ा के अध्यक्ष पूज्य ज्ञानदेवसिंहजी महाराज
  • आचार्य अविचलदासजी महाराज
  • अटल पीठाधीश्वर जम्मू-कश्मीर के पूज्य विश्वत्मानन्दजी महाराज
  • श्री श्री आचार्य बालकानंदजी महाराज
  • जगद्गुरु श्रीधराचार्यजी महाराज
  • श्री रामानंदाचार्यजी महाराज
  • महामंडलेश्वर पूज्य हरिचेतनानन्द महाराज
  • महामंडलेश्वर यतींद्रानंदजी महाराज
  • महंतश्री देवीप्रसादजी महाराज
  • महामंडलेश्वर भगवतस्वरूपदासजी महाराज
  • स्वामी ब्रह्मेशनांदजी महाराज (गोवा)
  • देवनाथ पीठ के मठाधीश जितेंद्रनाथजी महाराज
  • अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के महंत महामंडलेश्वर दिलीप दासजी महाराज
  • पूज्यपाद आचार्य जियर स्वामी लक्ष्मीप्रपन्नाजी
  • महंत फुलडोलविहारीदासजी
प्रमुखस्वामी महाराज नगर में 26 दिसंबर 2022, सोमवार को होने वाले कार्यक्रम: 
स्वामिनारायण संतसाहित्य: एक संगोष्ठी
  • समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
संध्या सभा:
  • स्वामीनारायण्य संत साहित्य – लोक साहित्य दिवस
  • शाम 5 से 7:30 बजे
Whatsapp share
facebook twitter