+

हादसे के बाद पंत का पहला वीडियो आया सामने, लहुलूहान नजर आए क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गए और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत दिल्ली से देहरादून जा रहे थे तभी उन्हें नींद आ गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कार में आग लगने के कारण पंत को बाहर निकलने के लिए शीशा तोड़ना पड़ा। इस बीच हादसे के बाद पंत का पहला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और पंत के चेहरे पà¤
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गए और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत दिल्ली से देहरादून जा रहे थे तभी उन्हें नींद आ गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कार में आग लगने के कारण पंत को बाहर निकलने के लिए शीशा तोड़ना पड़ा। इस बीच हादसे के बाद पंत का पहला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और पंत के चेहरे पर खून नजर आ रहा है जो कंबल ओढ़े खड़े हैं। एक अन्य वीडियो में कार में आग लगी हुई है और पंत घायल अवस्था में पड़े नजर आ रहे हैं।
ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार से दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। हादसा गुरुकुल नरसन इलाके में सुबह तड़के हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर कॉल कर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया। पंत को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी प्लास्टिक सर्जरी होने की संभावना है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुष्टि की है कि दुर्घटना के समय पंत कार में अकेले थे। बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और शीशा तोड़कर बाहर आ गए।
“पंत की कार सुबह करीब 5.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंत के मुताबिक, जब वह सो गए तो कार सड़क से हटकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उन्हें देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया, ”अशोक कुमार ने कहा।
पंत के सिर और घुटने में गंभीर चोट आई है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि उनका पैर टूट गया है और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि पंत की हालत फिलहाल स्थिर है।
Whatsapp share
facebook twitter