+

यूपी के अमरोहा में शादी के दिन दुल्हन की मौत, गांव में मातम

जानकारी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश में शादी के दिन ही दुल्हन की मौत हो गई। इस मौत से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा गांव के हसनपुर इलाके में रहने वाले एक किसान के घर की है। उसकी 20 साल की बेटी की शादी के दिन मौत हो गई। वह पिछले चार-पांच दिनों से बीमार थी।अधिक जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का नाम कविता (20) व उसके पिता का नाम चंदकिरण है। वह अपने परिवार के साथ à¤
जानकारी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश में शादी के दिन ही दुल्हन की मौत हो गई। इस मौत से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा गांव के हसनपुर इलाके में रहने वाले एक किसान के घर की है। उसकी 20 साल की बेटी की शादी के दिन मौत हो गई। वह पिछले चार-पांच दिनों से बीमार थी।
अधिक जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का नाम कविता (20) व उसके पिता का नाम चंदकिरण है। वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर खादर गांव में रहते है।
उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है और उनकी बड़ी बेटी की शादी हसनपुर निवासी मिंटू सैनी से होनी थी। 15 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, शादी वाले दिन बुखार की वजह से उनकी मौत हो गई। इससे गांव व दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।
कविता को पिछले 5 दिनों से तेज बुखार आ रहा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी की तारीख नजदीक आने के बावजूद कविता का बुखार नहीं उतरा था। कविता की तबियत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी। तो डॉक्टर ने परिवार को कह दिया था कि अब उसके बचने के आसार नहीं हैं। 
कविता की तबीयत खराब हो गई और आखिरकार जिस दिन कविता की शादी होनी थी उस दिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कविता की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम पसर गया और ग्रामीण भी सहम गए। घर में शादी की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक सबकी खुशियां बिखर गईं। मिंटू के घर में भी मातम पसर गया जिससे कविता की शादी होने वाली थी।
मौत के बाद कविता का शव अस्पताल से घर लाया गया। जिस घर में शादी की शहनाई सुनाई दे रही थी वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। सभी की आंखों में पानी भर आया। ऐसे में कविता को नई दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Whatsapp share
facebook twitter