+

Year Ender 2023: साल 2023 में परिणीति चोपड़ा और आथिया शेट्टी समेत इन बॉलीवुड स्टार ने रचाई शादी, देखे लिस्ट

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए और लोग नए साल की तैयारियों में जुट गए है। साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी खास रहा। इस साल कई फिल्मों ने जैसे रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल,विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12th  फेल, शाहरूख खान फिल्म जवान,पठान […]

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए और लोग नए साल की तैयारियों में जुट गए है। साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी खास रहा। इस साल कई फिल्मों ने जैसे रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल,विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12th  फेल, शाहरूख खान फिल्म जवान,पठान और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डंकी जैसी कई फिल्मों ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया तो वहीं कई एक्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। इस साल कई एक्टर्स ने अपने जीवन की नई शुरूआत की। आज इस आर्टिकल द्वारा हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारो के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी शादी को लेकर काफी समय तक चर्चा में रहे। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है:—

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड में बेस्ट कपल के तौर पर मशहूर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने साल की शुरूआत में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी 2023 को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी का वीडियों और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दोनों कलाकार काफी लंबे से एक दूसरे को डेट कर रहे थै। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशन को पब्लिक में खुलकर स्वीकार नहीं किया था। खबरों की माने तो दोनों का नाम फिल्म शेरशाह के समय से ही जोड़ा जाने लगा था।

आथिया शेट्टी और केएल राहुल

इस साल दूसरी सबसे चर्चित शादी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की रही। आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म हिरो से की थी और आथिया बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी है। वहीं केएल राहुल भारतीय क्रिकेट​ खिलाड़ी है। दोनों ने 3 साल तक डेट किया और इस साल 23 जनवरी 2023 को दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले पर सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल 16 फरवरी को पॉलिटिशियन फहद अहमद से शादी की थी। उनकी शादी की खबर सभी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली थीं। दोनों की शादी की खबरों ने खूब सूर्खियां बटोरी थी। बता दें कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। स्वरा ने शादी कुछ महीनों के बाद 23 सितंबर 2023 को एक बेटी को जन्म दिया था।

Year Ender 2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा से 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। दोनों की शादी मीडिया के बीच खूब चर्चा की विषय रही। करोड़ों की इस शादी में परिणीति चोपड़ा ने अपने लुक्स और लंहगे को लेकर काफी सूर्खियां बटोरी थी। दोनों ने कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी की। दोनों 29 नवंबर को मणिपुर में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे। यह शादी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही। क्योंकि इस शादी की सबसे खास बात दोनों सेलेब्स का अनोखा लिबास और शादी की रस्में थी। दोनों ने मैतेई रिवाज से शादी की है, जिसे 350 साल पुराना बताया जा रहा है। इनकी शादी की तस्वीरे और वीडियों इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़े : Shakuni Mama Mandir: इस मंदिर में होती है मामा शकुनि की पूजा, जानिए इस मंदिर के बनने की पीछे की वजह

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter