+

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा दोहरा शतक, राजकोट टेस्ट में लगाया रिकॉर्ड का अंबार

Yashasvi Jaiswal Test Records: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Test Records) की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे है। तीसरे टेस्ट चौथे दिन जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए […]

Yashasvi Jaiswal Test Records: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Test Records) की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे है। तीसरे टेस्ट चौथे दिन जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को ही बदल डाला। राजकोट में उन्होंने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा।

राजकोट टेस्ट में लगाया रिकॉर्ड का अंबार:

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अब तक खेले गए 7 मैचों में कई धमाकेदार पारियां खेली है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया। बता दें जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्‍के की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को घोषित कर दिया। जायसवाल ने सरफ़राज़ खान के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की।

टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का बनाया नया कीर्तिमान:

यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छक्कों का नया कीर्तिमान बना दिया। इस पारी में उन्होंने कुल 12 छक्के जड़े। इसके साथ ही जायसवाल एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में अकरम के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। इसके साथ ही वो एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए है।

भारत ने इंग्लैंड को दिया 557 रनों का टारगेट:

इस टेस्ट मैच में जायसवाल की तूफानी पारी के चलते टीम इंडिया ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली। इंग्लैंड के सामने भारत ने इस टेस्ट मैच में जीत के लिए 557 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए अब टेस्ट मैच में जीत बेहद मुश्किल नज़र आ रही है। लेकिन अपने बेजबॉल खेल के लिए इंग्लैंड की टीम काफी जानी जाती है।

यह भी पढ़े: तीसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली पूरी सीरीज से हुए बाहर!

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter