+

World Cup 2023: श्रीलंका से मिली करार हार से इंग्‍लैंड को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल की रेस बाहर!

World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वनडे विश्वकप में गत विजेता इंग्लैंड टीम का हाल बेहाल नज़र आ रहा है। विश्वकप में गुरूवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को आठ विकेट से बुरी तरह से हरा दिया। जोस बटलर के नेतृत्‍व इंग्लैंड (World Cup 2023) की टीम ने इस बार […]

World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वनडे विश्वकप में गत विजेता इंग्लैंड टीम का हाल बेहाल नज़र आ रहा है। विश्वकप में गुरूवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को आठ विकेट से बुरी तरह से हरा दिया। जोस बटलर के नेतृत्‍व इंग्लैंड (World Cup 2023) की टीम ने इस बार सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की। जबकि चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड टीम की खस्ता हालत का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्‍लैंड की टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है।

World Cup 2023

श्रीलंका से मिली करार हार:

बेंगलुरु के स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 156 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज़ तो इस मैच में दहाई का आंकड़ा ही नहीं छू पाए। इग्लैंड के लिए इस मैच में बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। लेकिन स्टोक्स के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाया। हालांकि पहले विकेट के लिए मलान और बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 45 रन जोड़े थे।

World Cup 2023

सेमीफाइनल की रेस बाहर!

गत विजेता इंग्लैंड टीम को इस बार भी खिताबी जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन इंग्लैंड की टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ इस विश्वकप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्‍लैंड की टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। अब इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

2007 से श्रीलंका को नहीं हरा पाई इंग्लैंड:

भले ही इंग्लैंड के सामने श्रीलंका थोड़ी कमजोर टीम दिखाई दे रही हो। लेकिन विश्वकप में श्रीलंका का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। पिछले पांच विश्वकप में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को कभी नहीं हरा पाई। वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ यह लगातार पांचवीं जीत है। साल 2007 से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, श्रीलंका से जीत नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें – IND Vs NZ : अब हार्दिक की जगह कौन करेगा बैंटिग और बॉलिंग, इस खिलाड़ी को को चुन सकते है रोहित शर्मा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter