+

World Cup 2023: वनडे विश्वकप का आज से होगा आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज गुरूवार यानी आज से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला (World Cup 2023) खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच ही 2019 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां इंग्लैंड की टीम जोस बटलर की कप्तानी में खेलेगी […]

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज गुरूवार यानी आज से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला (World Cup 2023) खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच ही 2019 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां इंग्लैंड की टीम जोस बटलर की कप्तानी में खेलेगी तो वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम की कमान केन विलियमसन के पास रहेगी।

World Cup 2023
World Cup 2023

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड:

इन दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है तो एक जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नज़र डाले तो अब तक इनके बीच कुल 95 मैच खेले गए हैं। इसमें से दोनों ने बराबर 44-44 मैचों में जीत दर्ज की। जबकि तीन मैच टाई रहे और चार मैचों का परिणाम नहीं निकल पाया। वहीं विश्वकप में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए हैं। इसमें से कीवी टीम ने 5 और इंग्लैंड ने 4 मैचों में जीत दर्ज की हैं।

World Cup 2023
World Cup 2023

लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी:

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप 2023 का पहला मैच गुरुवार यानी आज खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी और विल यंग।

यह भी पढ़ें – World Cup : अपना आखिरी वर्ल्डकप खेल रहे है ये 6 खिलाड़ी, लिस्ट में 3 भारतीय प्लेयर भी है शामिल…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter