Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Weird Creature : दिखने में किसी मकड़ी के जाल से कम नहीं लगता यह समुद्री जीव

07:33 PM Dec 20, 2023 | Juhi Jha

Weird Creature : दुनिया में सबसे अधिक अजीब जानवर महासागरों में ही पाए जाते है। आज भी दुनिया भर के वैज्ञानिक महासागरों से जुड़ी इन रहस्यमयी दुनिया की खोज में लगी हुई है। वहीं कई वैज्ञानिकों का तो यह भी कहना है कि अभी भी महासागरों की जैवविवि​धता का काफी हिस्सा खोजा नहीं जा सका है। समुद्री जीवों में में ही एक अनोखा जीव (Weird Creature) है बास्केट स्टार्स, ये जीव ​देखने ही में ही काफी अजीब है। दूर से देखने पर यह मकड़ी की जाल और किसी पेड़ के जड़ जैसा लगता है और करीब से देखने पर इसके शरीर में ढ़ेरों हाथ और पैर नजर आते है जो काफी मूवमेंट करते है।

पहले नहीं देखा ऐसा जीव

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ​वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह अनोखा जीव बास्केट स्टार्स नजर आ रहा है। यह वीडियो साइंस गर्ल नाम के सोशल अकांउट से शेयर किया गया है। इस ​वीडियों में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति इस जीव को अपने हाथों में उठाता है। इस जीव के सैकड़ों हाथ और पैर है जो तेजी से मूवमेंट कर रहे है। बता दें कि बास्केट स्टार्स इचिनोडर्म समूह से संबंधित हैं, जिसमें समुद्री अर्चिन ,स्टारफिश और समुद्री कुकुम्बर भी शामिल है।

बास्केट स्टार्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें

बता दे कि बास्केट स्टार्स ज्वारीय पूल से लेकर गहरे समुद्र के तल तक में अलग—अलग परिस्थितियों में रह सकते है। यह सिर्फ 35 साल तक ही जीवित रह सकते है। यह तेज धाराओं वाले क्षेत्रों को ज्यादा पसंद करते है जहां वह अपनी भुजाएं फैला सके और फ़ीड फ़िल्टर कर सके। इनका वजन 4 से 5 किलोग्राम तक होता है। इनके ढ़ेरों भुजाएं होती है जिसमें छोटे छोटे धारदार हुक बने होते है जिससे यह अपना शिकार आसानी से पकड़ सकते है।

वीडियो देखने के लिए यहां करे क्लिक: https://twitter.com/gunsnrosesgirl3/status/1737180192336937153

यह भी देखें: Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें इस व्रत का महत्व और इससे जुड़े नियम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।