+

New Year Vastu Tips: नए साल पर घर में लाए ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

New Year Vastu Tips:  साल 2024 आने में बस अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है और ऐसे में हर व्यक्ति नए साल को खास बनाने के लिए अलग अलग तैयारियों में लगे हुए है। हर इंसान की चाहत होती है साल के पहले दिन कुछ ऐसा करें जिससे उनका साल अच्छा बीते […]

New Year Vastu Tips:  साल 2024 आने में बस अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है और ऐसे में हर व्यक्ति नए साल को खास बनाने के लिए अलग अलग तैयारियों में लगे हुए है। हर इंसान की चाहत होती है साल के पहले दिन कुछ ऐसा करें जिससे उनका साल अच्छा बीते और साथ ही जीवन में नई सफलताओं को भी हासिल कर सकें। आज इस आर्टिेकल के माध्यम से हम आपकों कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताने जा रहे है, जिन्हें साल के पहले दिन खरीद कर घर लाने से भाग्य चमक जाता है। तो आइए जानते है साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को क्या खरीदना चाहिए।

कछुए और शंख को लाए घर

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में सुख समृद्धि के लिए कछुए को काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि साल के पहले दिन पीतल, चांदी या कांसे से बने कछुए को खरीदने से घर में बरकत होती है। तो वहीं घर में आर्थिक वृद्धि के लिए मोती शंख को खरीदना भी अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि नए साल के पहले दिन मोती शंख खरीदने से घर में धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती है। 1 जनवरी को मोती शंख खरीदने के बाद सर्वप्रथम इसकी पूजा करें और फिर घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने वाले स्थान पर रख दे। इससे घर में धन की वृद्धि होगी।

New Year Vastu Tips

तुलसी का पौधा और मोरपंख

तुलसी का पौधा हमेशा ही घर के लिए शुभ माना जाता है। इसे घर के आंगन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। अगर आपके घर में अभी तक तुलसी का पौधा नहीं लगा है तो आप नए साल के मौके पर इसे खरीद कर पूजा पाठ के बाद किसी गमले या फिर घर के आंगन में स्थापित करें। तुलसी का पौधा घर में सुख- समृद्धि लेकर आता है। वहीं नए साल के अवसर पर आप मोर पंख भी खरीद सकते है। भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख हमेशा से ही प्रिय रहा है और श्री कृष्ण भगवान विष्णु के ​ही दूसरे अवतार थे।

तांबे का सूर्य व नारियल

नए साल के पहले दिन आप तांबे का सूर्य भी घर में लगा सकते है। माना जाता है कि तांबे का सूर्य लगाने से घर के सदस्यों के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है और कार्य के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। इसके अलावा आप छोटे साइज में सूखे नारियल और गोमती चक्र भी खरीद सकते है। दोनों ही घर के लिए काफी शुभ माने जाते है। खरीदने के बाद दोनों की विधिवत रूप से पूजा करे और घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने वाले स्थान पर संभाल कर रख दे। इस घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

यह भी पढ़े : Sankashti Chaturthi 2023: 30 या 31 दिसंबर ​कब मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी? जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter