+

Valentine’s Day 2024: आखिर 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Valentine’s Day 2024: फरवरी का महीना प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद (Valentine’s Day 2024) खास माना जाता है। इस महीने का इंतजार सभी लव कपल्स बड़ी ही बेसब्री के साथ करते है। इसी महीने हर साल 14 फरवरी का दिन पूरी दुनिया भर में वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Valentine’s Day 2024: फरवरी का महीना प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद (Valentine’s Day 2024) खास माना जाता है। इस महीने का इंतजार सभी लव कपल्स बड़ी ही बेसब्री के साथ करते है। इसी महीने हर साल 14 फरवरी का दिन पूरी दुनिया भर में वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कपल काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करते है और एक दूसरे से प्यार का इजहार करते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कैसे हुई थी? तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे है वैलेंटाइन डे के पीछे का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य:—

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे ?

Valentine's Day 2024

वैलेंटाइन डे को मनाने के पीछे एक रोचक कहानी है जो रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है। माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे क्योंकि उनका मानना था कि प्यार करने की वजह सैनिकों का मन भटक जाएगा और इससे रोम की सैना कमजोर हो जाएगी। इसी वजह से उन्होंने अपने सैनिकों पर भी शादी करने से रोक लगा रखी थी। वहीं रोम के ही एक संत थे जिनका नाम वैलेंटाइन था। जहां राजा प्यार के खिलाफ था तो वहीं वैलेंटाइन लोगों में प्यार बांटते थे।

Valentine's Day 2024

इतना ही नहीं उन्होंने प्यार के ही खातिर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी। वैलेंटाइन ने राजा के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया था और उन्होंने लोगों की शादियां करवाकर राजा क्लाउडियस की बातों को गलत साबि किया इसी वजह से क्रोध में आकर राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइन के नाम से जाना जाने लगा। रोम समेत पूरी दुनिया में प्यार के दिन के रूप में 14 फरवरी को मनाया जाने लगा और यह पंरपरा आज भी मनाई जाती है।

पहली बार कब मनाया गया था वैलेंटाइन डे?

Valentine's Day 2024

वैलेंटाइन डे की शुरूआत रोमन में हुई थी। वहीं दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे मनाया गया था और इसके बाद 5वीं शताब्दी में रोम के ही पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोम में 14 फरवरी के दिन कई शहरों में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी कल, इन शुभ मुहूर्तो में करें भगवान विष्णु की पूजा, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter