Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

SRK और काजोल के फैन्स को वैलेंटाइन गिफ्ट; DDLJ फिर से होगी रिलीज

06:17 PM Oct 11, 2023 | mediology

अगर वो तुझसे प्यार करती है तो वो पलट के देखेगी… जा सिमरन जिले अपनी जिंदगी.. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक ऐसी फिल्म है जो एक से बढ़कर एक डायलॉग्स के साथ लोगों के दिलों में जगह बनायीं हुई है। DDLJ के नाम से मशहूर फिल्म को प्यार के माहौल में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। 
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पूरे भारत में फिर से रिलीज हो रही है। डीडीएलजे आज 10 फरवरी को भारत में पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसलिए वैलेंटाइन वीक के दौरान डीडीएलजे देखना सभी सिनेमा लवर्स और प्यार करने वाले कपल्स के लिए खास होने वाला है।
DDLJ को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ, नोएडा, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, वेल्लोर और त्रिवेंद्रम सहित पूरे भारत के 37 शहरों में स्क्रीन किया जाएगा।
DDLJ मुंबई के मराठा मंदिर में 25 वर्षों से प्रदर्शित हो रहा है। लेकिन अब दर्शक शाहरुख की पठान के साथ शाहरुख-काजोल की डीडीएलजे भी देख सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म डीडीएलजे सिर्फ 1 हफ्ते ही सिनेमाघरों में रहेगी।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं। आज भी इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही फिल्म मुंबई सेंट्रल के मराठा मंदिर में चल रही है। अब भारत भर के दर्शकों को एक बार फिर राज-सिमरन की प्रेम कहानी का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।