+

UP News : अमेठी में भी चुनाव लड़ेगी बसपा, तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, रवि प्रकाश मौर्य अमेठी में कांग्रेस को देंगे चुनौती

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी। Elections 2024 के लिए UP में बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 72 सीटों पर अपने प्रत्याशियों घोषित कर दिए। इनमें 22 मुस्लिम हैं। बाकी 12 ब्राहमण, 7 क्षत्रिय और 4 यादवों को भी बसपा सुप्रीमो ने मैदान मं उतारा है। 14 सुरक्षित सीटों पर भी बसपा ने प्रत्याशी घोषित […]

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी। Elections 2024 के लिए UP में बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 72 सीटों पर अपने प्रत्याशियों घोषित कर दिए। इनमें 22 मुस्लिम हैं। बाकी 12 ब्राहमण, 7 क्षत्रिय और 4 यादवों को भी बसपा सुप्रीमो ने मैदान मं उतारा है। 14 सुरक्षित सीटों पर भी बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

अमेठी समेत तीन सीटों पर बसपा प्रत्याशी घोषित

बहुजन समाज पार्टी ने अमेठी संग तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बसपा ने Amethi BSP candidate रवि प्रकाश मौर्या पर दांव लगाया है। पहले मौर्या अयोध्या से विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। वहीं आजमगढ़ सीट से बसपा ने सबीहा अंसारी के नाम की घोषणा की है । तो संतकबीरनगर सीट से सैयद दानिश को उतारा गया है।

2019 में रायबरेली, अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी थी

2019 लोकसभा चुनाव सपा-बसपा ने मिलकर लड़ा था। बाद में सहमति के आधार पर रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार के लिए छोड़ दी गयी थी। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव बसपा अकेले लड़ रही है। इसलिए पार्टी ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 सोशल इंजीनियरिंग के रास्ते पर BSP, जाट-मुस्लिम और दलित एकजुटता का खेला दांव, सपा के परंपरागत वोटरों को किया लक्ष्य

आजमगढ़ सीट से सबीहा अंसारी को टिकट

वहीं आजमगढ़ सीट पर बसपा ने अपने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया था। बाद में उन्हें सलेमपुर से लड़ाने का फैसला लिया गया था। अब इस सीट पर सबीहा अंसारी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रह चुकीं सबीहा को टिकट देकर बसपा ने बड़ा दांव खेला है। यादव-मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर भाजपा के दिनेश यादव निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव मैदान में हैं।

बसपा ने अब तक 72 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

बता दें कि बसपा अब तक 72 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जिसमें से 22 मुस्लिम हैं। इसके अलावा 12 ब्राहमण, 7 क्षत्रिय और 4 यादवों को भी टिकट दिया गया है। वहीं 14 सुरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। अन्य सीटों पर पार्टी ने ओबीसी प्रत्याशी प्रत्याशी उतारे हैं।

More in :
Whatsapp share
facebook twitter