+

Myanmar में हवाई हमला, मारे गए 25 से ज्यादा रोहिंग्या, यूएन प्रमुख ने हिंसा पर जताई चिंता

Myanmar News: पश्चिमी म्यांमार में सैन्य हवाई हमला हुआ है। जिसमें बच्चों समेत अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम के 25 सदस्य मारे गए। इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने चिंता जताई है। इस घटना की पुष्टी स्थानीय मीडिया ने की है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह हुए इस हवाई हमले में रखाइन राज्य […]

Myanmar News: पश्चिमी म्यांमार में सैन्य हवाई हमला हुआ है। जिसमें बच्चों समेत अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम के 25 सदस्य मारे गए। इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने चिंता जताई है। इस घटना की पुष्टी स्थानीय मीडिया ने की है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह हुए इस हवाई हमले में रखाइन राज्य में मिनब्या टाउनशिप के उत्तर में स्थित थाडा गांव को निशाना बनाया गया था।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नोटिस का पतंजलि ने नहीं दिया जवाब, रामदेव और बालकृष्णन को पेश होने का आदेश, जाने मामला

सैन्य सरकार ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं

अब तक इस हमले पर म्यांमार की सैन्य सरकार ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस सैन्य हवाई हमले में कम से कम 25 लोग के मारे जाने के साथ ही अन्य 25 लोग घायल भी हुए हैं। म्यांमार की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीनने के बाद से सेना अपने शासन के खिलाफ व्यापक सशस्त्र संघर्ष का मुकाबला करने के लिए हवाई हमलों का उपयोग कर रही है।

निर्वाचित सरकार से सेना ने सत्ता छीनी

आपको बता दे फरवरी 2021 में म्यांमार (Myanmar) की आंग सान सू की निर्वाचित सरकार से सेना ने सत्ता छीन जेल में डाल दिया था। जिसके बाद से देश की सत्ता सेना के कब्जा में है। वहीं हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने दुख जताया है। उन्होंने म्यांमार की स्थिति और बढ़ते संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है।

सेना के शासन में 936 नागरिक मारे गए 

गुटेरस के उप प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख हिंसा की निंदा करते हैं, नागरिकों की सुरक्षा और हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। म्यांमार (Myanmar) के अनुसंधान और वकालत संगठन न्यान लिन थिट एनालिटिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सेना के 2021 के अधिग्रहण के बाद से 1,652 हवाई हमलों में 936 नागरिक मारे गए है।

ग्रामीणों ने बताया 25 से ज्यादा की मौत हुई

इस हमले पर ग्रामीणों ने प्रेस को बताया सोमवार रात को जेट विमान ने लगभग 1:30 बजे गांव पर दो बम गिराए। जिसमें कम से कम 25 लोग के मारे जाने के साथ अन्य 25 लोग घायल भी हुए हैं। इन मारे गए लोगों में छह मासूम बच्चे भी शामिल है। वहां के लोगों के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सेना हमला करती रहती है। वहां भी लोग कार्रवाई में मरते है।

Whatsapp share
facebook twitter