Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती आज, पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

03:36 PM Nov 14, 2023 | Prerna

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: देश के पूर्व और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन में पुष्पांजलि अर्पित की।

खडगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए लिखा- “आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निडर रक्षक और हमारी प्रेरणा के स्रोत पंडित जवाहरलाल नेहरूजी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Jawaharlal Nehru Birth Anniversary) ने भी सोशल मीडिया के जरिए पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी और लिखा कि- पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता, प्रगति, न्याय के विचार हैं. आज भारत माता को अपने ‘हिन्दना जवाहर’ के इन मूल्यों को हर हृदय में एक विचारधारा के रूप में आवश्यकता है।

पंडित नेहरी को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। उनके सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले पीएम का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था. 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

यह भी पढ़ें – Gujarat: दिवाली वाले दिन पटाखे जलाने पर पिता-बेटे को मारा चाकू और फिर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।