+

SUNITA ARVIND KEJRIWAL STATEMENT: भाजपा पर आरोप अरविंद केजरीवाल को जेल में ही मारन चाहते हैं…

SUNITA ARVIND KEJRIWAL STATEMENT: रांची, झारखंड। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचारों में INDIA गठबंधन के मंचों से बार बार केजरीवाल के पक्ष में बातें कही जा रही है और अब लगातार कई बार इन्हीं मंचो पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी नज़र आ रही है। इंडिया गठबंधन रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी […]

SUNITA ARVIND KEJRIWAL STATEMENT: रांची, झारखंड। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचारों में INDIA गठबंधन के मंचों से बार बार केजरीवाल के पक्ष में बातें कही जा रही है और अब लगातार कई बार इन्हीं मंचो पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी नज़र आ रही है। इंडिया गठबंधन रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए अपने पति यानि अरविंद केजरीवाल को बहादुर बताया है। सुनीता ने कहा कि अरविंद बहुत बहादुर हैं और जेल में भी उन्हें देश की चिंता है। इस बीच सुनीता ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

जेल में ही मारने की साजिश

सुनीता ने  मंच से जनता को जानकारी देने के स्वर में कहा कि जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश चल रही है। उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। इस बीच सुनीता ने यह भी कहा कि केजरीवाल जेल का ताला तोड़कर रिहा होंगे। सुनीता ने ये बात झारखंड के रांची में एक रैली के दौरान कही।

केजरीवाल को नहीं है सत्ता की कोई चाहत

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई चाहत नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं।’ वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। बहुत से लोग कहते हैं कि यह कठिन है। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन रिहा होंगे।

अरविंद केजरीवाल पर जेल में रखी जा रही नज़र

सुनीता ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है। उनके खाने पर एक कैमरा लगाया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वह मधुमेह रोगी हैं और पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के विचारों को नहीं समझते। वह बहुत बहादुर है. वह एक शेर है। जेल में भी उन्हें ‘भारत माता’ की चिंता है।

ये भी पढ़ें : AP Loksabha2024 Chiranjeevi: आंध्र प्रदेश में चिरंजीवी हुई बीजेपी, NDA का बढ़ा दायरा बनाएगा जीत को आसान

Whatsapp share
facebook twitter