Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Success Mantra: अपने जीवन में अपनाएं ‘क्रिएट फियर चैलेंज’, मिलेगी सफलता

01:24 PM Dec 25, 2023 | Juhi Jha

Success Mantra: अपने जीवन में हर इंसान सफल होना चाहता है। कुछ पाने के लिए खोना पड़ता है वाली कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी। अक्सर लोग जीवन में सफल होने के लिए शार्टकट ढूंढ़ने लगते है। लेकिन सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करते है। कभी कभी कुछ लोग संघर्ष से डर कर अपने लक्ष्य के रास्तों से कही भटक जाते है। वह ये भूल जाते है उन्हें अपने जीवन में क्या हासिल करना है। अगर आप अपने डर पर काबू करना सीख जाते है तो जीवन के नए लक्ष्यों को हासिल कर सकते है। तो क्रिएट फियरलेस चैलेंज अपना सकते है। तो चलिए जानते है क्या है क्रिएट फियरलेस चैलेंज:—

क्या है क्रिएट फियरलेस चैलेंज

इन दिनों कई देशों में क्रिएट फियरलेस चैलेंज (Create Fearless Challenge) का कॉन्सेप्ट काफी देखा जा रहा है। इस चैलेंज में व्यक्ति को उन चीजों चुनना होता है जिससे वह डरते है या फिर अपने डर को स्वीकार नहीं कर पाते। इन चुनौतियों को पूरा करने के लिए प्लान तैयार करते है और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते है। इस कॉन्सेप्ट को आप भी फॉलो कर सकते है और अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर उन पर विजय प्राप्त कर सकते है।

ऐसे कहे डर को अलविदा

इस चैलेंज को आप अपने जीवन में शामिल करें और इसे एक चुनौती के तौर पर ले। जिन चीजों से आपको डर लगता है जैसे कुछ लोगों को पानी में तैरना, स्टेज पर बोलना, ऊँचे स्थानों पर जाना, कैमरा फेस करना इत्यादि चीजों से डर होता है। इन सभी डर पर काबू पाने के लिए अपना एक लक्ष्य बनाएं। जैसे आपको स्टेज पर बोलने में डर लगता है तो कोशिश करें कि लोगों के सामने आत्मविश्वास के साथ बोले इसके लिए आप अकेले में प्रैक्टिस भी कर सकते है। वहीं अगर पानी से डर लगता है तो आप स्विमिंग सीख सकते है। इस चैलेंज की सबसे खास बात यही है हमने अपने ही डर के खिलाफ लड़ना है और इसे ही क्रिएट फियरलेस चैलेंज कहा जाता है। यह चैलेंज आपके अंदर एक बड़ा परिवर्तन का कारण भी बन सकता है।

कैसे हासिल होगा लक्ष्य

सबसे पहले आप क्रिएट फियरलेस चैलेंज को स्वीकार करे। इससे आप यह जानेंगे की आपके अंदर ​कुछ नया करने की कितनी सारी संभावनाएं है। इसके बाद अपने डर की एक लिस्ट बनाए और उन पर धीरे धीरे काम करना शुरू करे। जैसे ब्लॉग बनाए, ऐसे काम करे जो आपने इससे पहले कभी ना किया हो। ए​क निश्चित समय तक के लिए लक्ष्य बनाएं और उन लक्ष्यों पर काम करना शुरू कर दे और तय सीमा से पहले ही उन्हे पूरा करने की कोशिश करें। इसी तरह छोटे छोटे लक्ष्यों की प्राप्ति कर आप अपने जीवन में एक सफल इंसान बन सकते है।

यह भी पढ़े : Christmas Day Special: क्रिसमस ट्री सजाने का चलन कब और कैसे हुआ शुरू, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।