Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Shri Ram Mandir: उमा भारती हुई भावुक, भावुकता के पीछे की पुरानी कहानी जान लीजिए…

02:48 PM Jan 22, 2024 | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Shri Ram Mandir:  आज भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसी प्राण प्रतिष्ठा में लाखों राम भक्त शामिल हुए। वो राम भक्त जो आज अपने आखों से स्वप्न पूरा होता देख रहे हैं, स्वप्न राम का, स्वप्न अयोध्या का और स्वप्न राम राज्य भारत का। इन्हीं लाखों करोड़ों भक्तों में शामिल है वो भक्त जो कार सेवा के लिए साम- दाम लगा कर अयोध्या पहुंचे थे। उसमें एक नाम उमा भारती का भी है।

संघर्ष की भावनाओं से ओतप्रोत हुई उमा – ऋतंभरा

श्री राम मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा को अपने सामने होते हुए देखा तो साध्वी ऋतंभरा और नेत्री उमा भारती रो पड़ीं।  दोनों एक दुसरे को गले लगा कर भावुक हो उठीं। रामोत्सव में अपने आप को पा कर सौभाग्यशाली बता कर दोनों ने ही श्री राम का जयघोष लगाया। श्री राम जन्मभूमि के आन्दोलन में दोनों का ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

जेल से भाग, अयोध्या कैसे पहुंची उमा भारती?

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राम मंदिर निर्माण के आन्दोलन में प्रथम पंक्ति में शामिल थी। वो मंदिर निर्माण के लिए जेल गयीं, डंडे खाए और कितनी बार आन्दोलन की भीड़ का हिस्सा रही है। उमा भारती कहती हैं कि राम मंदिर के आन्दोलन के समय उन्हें पुलिस ने पकड़ कर बांदा जेल में डाला था, वहां से वो भागने में कामयाब हुई। पर उन्हें इसके लिए भेष बदलना पड़ा।

बहुत पसंद थे लम्बे बाल, पर आस्था के लिए मुंडन करवाया

जेल से भाग कर अयोध्या जाने के लिए भेष बदलना पड़ा। तब उन्हें पुलिस वहां जाने से रोके नहीं, इसलिए उन्होंने एक जगह खुद के बाल मुंडवा दिए थे। जिससे उन्हें कोई पहचान नहीं पाया, और लड़का बनकर वो अयोध्या ही नहीं पहुंची, अयोध्या पहुँच कर मंच पर जोरदार भाषण भी दिया। इस पूरे आन्दोलन से लेकर अभी तक के समय को याद कर भावुक हुई उमा भारती और ऋतंभरा ने एक दुसरे को गले लगा कर बधाई दी. दोनों एक दुसरे को गले लगा कर खूब रोयीं, ख़ुशी की अश्रुधारा बहते हुए पुराने संघर्ष के समय को याद किया.

यह भी पढ़े: Ram Lalla: सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।