Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, एक दिन में 13 लाख करोड़ डूबे !

05:44 PM Mar 13, 2024 | Prashant Dixit

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों एक फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। शेयर बाजार में गिरावट सेबी चीफ के बयान के बाद लगातार जारी है। उन्होंने स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनी के शेयरों में हेरफेर की आशंका जाहिर की थी।

सेंसेक्स मेें हुई गिरावट

आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट शुरू हो गई। जिस कारण सेंसेक्स में 700 प्वाइंट की गिरावट और निफ्टी 22100 से नीचे आ गई। कारोबारी सत्र में एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: यूपी में महिला आईएएस घूंघट में मरीज बनकर पहुंची अस्पताल, डाक्टर ने हड़काया, फिर मचा हड़कंप

यह शेयर भी हुए धड़ाम

निफ्टी मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा समेत सभी सेक्टर्स में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज IRFC 8%, NHPC 8%, Voda-Idea 7.5%, RVNL 7%, Power Grid 6%, LIC 5.5%, Tata Power 4.5%, IRCTC 4%, NTPC 5.5% फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।

अडानी के शेयर में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अडानी ग्रीन एनर्जी 9% फिसल गया, तो Adani Total Gas 7%, Adani Enterprises 6%, Adani Wilmar 4%, Adani Port 5%, और Adani Power 5% तक नीचे गिर करके कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़े: सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, पीएम मोदी आज तीन प्लांट का करेंगे शिलान्यास

सोमवार को भी बाजार टूटा

इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार टूटा था। तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 616 अंक गिरावट के साथ 73,502 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 160 अंक फिसलकर 22,332 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली थी।