+

Shardiya Navratri 2023: आज से शुरू हुई शरदीय नवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़…

Shardiya Navratri 2023: अक्टूबर की दिनांक 15 अक्टूबर यानि कि आज से नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। ये पर्व 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस साल मां देवी दुर्गा (Shardiya Navratri 2023) का वाहन हाथी है। शास्त्रों के अनुसार जब देवी हाथी पर सवार होकर आती है तो उस साल ज्यादा बारिश […]

Shardiya Navratri 2023: अक्टूबर की दिनांक 15 अक्टूबर यानि कि आज से नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। ये पर्व 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस साल मां देवी दुर्गा (Shardiya Navratri 2023) का वाहन हाथी है। शास्त्रों के अनुसार जब देवी हाथी पर सवार होकर आती है तो उस साल ज्यादा बारिश के योग बनते है। आइए जानते है इस पर्व की संपूर्ण जानकारी..

ये है नवरात्रि पर योग

ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों का होगा। ऐसा योग 30 साल में पहली बार बनने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। शरदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती हैं।

अलग-अलग होते है संकेत

माना जाता है कि माता का अलग-अलग वाहनों से आना भविष्य के लिए संकेत भी होता है जिससे पता चलता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। वैसे तो देवी दुर्गा (Shardiya Navratri 2023) का वाहन सिंह है, लेकिन नवरात्रि की शुरुआत में वार के अनुसार देवी का वाहन बदल जाता है। इस बार नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है, इस कारण देवी का वाहन हाथी रहेगा। देवी के इस वाहन का संदेश ये है कि आने वाले समय में देश को लाभ हो सकता है।

24 अक्टूबर को विजयदशमी

हिंदु कैलेंडर के अनुसार इस बार 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी।

यह भी पढ़ें – PM Modi Garba Song : पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, तनिष्क बागची और ध्वनि भानुशाली की आवाज में हुआ रिलीज…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter