+

Shanivar Ke Upay : शनिदोष से मिलेगा छुटकारा,बस शनिवार को करें ये उपाय

Shanivar Ke Upay : शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनि की आराधना की जाती है। इस दिन विधि विधान के साथ के शनि भगवान की पूजा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ पूजा अर्चना ही नहीं बल्कि अपने कर्मो […]

Shanivar Ke Upay : शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनि की आराधना की जाती है। इस दिन विधि विधान के साथ के शनि भगवान की पूजा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ पूजा अर्चना ही नहीं बल्कि अपने कर्मो पर ध्यान देना पड़ता है। भगवान शनिदेव की कृपा से मनुष्य अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में शनिदोष होता है तो ​शनिवार के दिन किए गए कुछ उपायों से उस दोष से मुक्ति मिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप शनि देव के प्रकोप से बच सकते है:—

पीपल के पेड़ पूजा

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में सभी देवी देवताओं का वास होता है। शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए साथ ही जल चढ़ाते हुए तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन काले जूते-चप्पल, काला तिल,काली छतरी,सरसों का तेल या काली उड़द की दाल भी दान करे और कौवों को रोटी खिलानी चाहिए। शनिवार को दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन की समस्याएं कम होती हैं।

सर्वप्रथम करें ये काम

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन प्रात: सुबह स्नानादि करे और विधि विधान से शनिदेव की आराधना करें। इस दिन शनि चालीसा का पाठ करना भी काफी शुभ माना जाता हैं। इसके साथ ही इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी जरूरी माना गया है। क्योंकि हनुमान और शनिदेव के बीच मित्रवत का रिश्ता है। दोनों के बीच मित्रवत रिश्ता है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है। अगर आप अपने कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम करना चाहते है तो हर शनिवार को शनि भगवान के मंत्रों का उच्चारण और पाठ करे।

कुत्तों की करें सेवा

कहा जाता है कि मनुष्य को सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव और प्रेम की भावना रखनी चाहिए। लेकिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुत्तों के प्रति अधिक स्नेह रखना चाहिए। माना जाता है कि कुत्तों की देखभाल करने, खाना खिलाने और सेवा करने वालों से शनि भगवान प्रसन्न होते है। ऐसे लोगों पर भगवान हमेशा अपनी कृपा बना कर रखते है।

यह भी पढ़े : 23 December ka Ank Jyotish: जानें कैसा रहेगा आज इन 5 अंकों का दिन

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter