Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Voting होशंगाबाद में दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, देर से पोलिंग शुरू होने पर भड़के जयंत मलैया

03:15 PM Apr 26, 2024 | Ravi Ranjan

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Voting भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। छह सीटों पर मतदान के लिए कुल 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के टीकमगढ़, सतना, रीवा दमोह, खजुराहो, और होशंगाबाद में वोट देने के लिए लोग सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारों में खड़े गए हो गए हैं।

होशंगाबाद में दुल्हन-दूल्हे ने किया मतदान

होशंगाबाद में लोकतंत्र के महापर्व पर सबसे खूबसूरत तस्वीर नजर आई जब होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर मतदान केंद्र संख्या 185 पर ( नेहरू हायर सेकंडरी विद्यालय ) में दुल्हन साक्षी साहू ने मतदान किया है। दुल्हन शादी के जोड़े में दूल्हें  के साथ बूथ पर  पहुंची थी। इस तरह से साक्षी ने विदाई से पहले वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया है।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया मतदान

मंत्री प्रहलाद पटेल ने परिवार संग किया मतदान

एमपी में दूसरे चरण में 6 सीटों पर मतदान जारी है। राज्य सरकार के मंत्री  प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। प्रहलाद पटेल अपने छोटे भाई जालम सिंह पटेल के साथ वोट डालने आए थे। मतदान करने के बाद उन्होंने बताया कि मतदान करने सुबह साढ़े छह बजे ही पहुंच कर लाइन में लग गए थे। मंत्री ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

दमोह में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया ने किया मतदान

पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने किया मतदान

दमोह लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बूथों पर लंबी कतारों में लग गए हैं। राज्य के पूर्व  पूर्व वित्तमंत्री और दमोह के विधायक जयंत मलैया भी अपने बूथ पर  मतदान करने पहुंचे। बताते चलें कि  दमोह के सेंट नार्वेट स्कूल में बने बूथ पर अपना वोट डालने के लिए वित्तमंत्री जयंत मलैया कतार में खड़े हुए। सुबह सात बजे की पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने अपना वोट पोल किया। जयंत मलैया ने मतदान के बाद लोगों से भी वोट डालने की अपील की। बताते चलें कि जयंत मलैया जब मतदान करने पहुंचे उस समय मतदान शुरू नहीं हुआ था। इस पर जयंत मलैया भड़क गए और बूथ पर तैनात मतदान कर्मियों पर भड़क गए। बाद में मतदान शुरू हुआ।

सुबह 7 बजे मतदान से पहले मॉक पोल

टीकमगढ़ में मतदान से पहले मॉक पोल

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सभी 6 सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित है। वोटिंग शुरू होने का साथ ही पहले डेढ़ घंटे तक मॉक पोल किया गया और उसके बाद लोगों को मतदान के लिए जाने दिया गया। बताते चलें कि दूसरे चरण में 1 करोड़ 11 लाख बासठ हजार चार सौ साठ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने अपने क्षेत्रों में बूथों पर खड़े होने लगे हैं।  महिला मतदाताओं और युवक-युवतियों में कसा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार इन छः सीटों पर 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

कुल 2865 बूथों पर विशेष चौकसी

टीकमगढ़ में बूथों पर कड़ी चौकसी

दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसके लिए कुल बारह  हजार आठ सौ अठाइस मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 6 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल है। एक हजार एक सौ छत्तीस  बूथों को पिंक बूथ घोषित किया गया है जहां महिलाएं ही सबकुछ संभाल रही हैं। उधर बत्तीस  मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ही तैनात रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चार सौ अनठानबे बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है और दो हजार आठ सौ पैंसठ  बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है जहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर भय मुक्त वातावरण में मतदान कराया जा हा है।

रीवा में मतदान करते लोग

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 13 राज्य की 88 सीटें… लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कुछ ही देर में होगा शुरू