Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Sakshi Malik: क्या राजनीति में उतरेंगी साक्षी मलिक ?

10:02 AM Dec 23, 2023 | Prerna

WFI: भारतीय पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के फैसले के बाद भारतीय राजनीति गरमा गई है। साक्षी ने यह फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद लिया। बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने पद्मश्री छोड़कर सभी को चौंका दिया।

क्या राजनीति में उतरेंगी साक्षी मलिक ?

हाल ही में देश में एक के बाद एक बड़ी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास लेने के फैसले की काफी चर्चा हो रही है. एक तरफ साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है तो दूसरी तरफ बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है. दोनों ने यह कदम बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का अध्यक्ष बनने के विरोध में उठाया। इस बीच यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी ने दोनों पहलवानों को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी की महासचिव और गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद इन दोनों से मुलाकात की है. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि, इससे पहले मीडिया ने सवाल किया कि क्या साक्षी मलिक राजनीति में आएंगी या नहीं. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है.

यह भी पढ़ें: YouTuber Kamiya Jani के जगन्नाथ मंदिर जानें पर क्यों हुआ हंगामा ? उठ रही गिरफ्तारी की मांग

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें