+

Gujarat में स्टार्टअप से 2023 में सृजित हुई रिकार्ड 48,138 नौकरियां

लखनऊ (डिजिटल डेस्क)। Gujarat News: गुजरात के अंदर पिछले 5 साल में स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि आई है। राज्य में 2019 में कुल 565 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। वहीं 2023 में 3,291 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। जिसके बाद गुजरात (Gujarat) में स्टार्टअप्स द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार के अवसरों में भारी […]

लखनऊ (डिजिटल डेस्क)। Gujarat News: गुजरात के अंदर पिछले 5 साल में स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि आई है। राज्य में 2019 में कुल 565 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। वहीं 2023 में 3,291 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। जिसके बाद गुजरात (Gujarat) में स्टार्टअप्स द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि देखी गई है। वहीं स्टार्टअप्स ने 2019 में 6,077 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान किए है। जो 2023 में बढ़कर 48,138 हो गए है।

राज्यसभा में परिमल नाथवानी

यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 2 फरवरी, 2024 को राज्यसभा में सांसद परिमल नाथवानी द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में गुजरात (Gujarat) के बारे में उपलब्ध कराई थी। राज्य मंत्री सोम प्रकाश के बयान के अनुसार उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ( DPIIT) ने 2019 में भारत में 10,604 स्टार्टअप को मान्यता दी है। जो 2023 में बढ़ 34,779 हो गई है।

यह भी पढ़े: विजय चन्द्रशेखर ने राजनीति में रखा कदम, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी का एलान

भारत में स्टार्टअप्स द्वारा रोजगार

इसके साथ भारत में स्टार्टअप्स द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार के अवसर 2019 में 1,23,071 थे। जो 2023 में बढ़कर 3,90,512 हो गए है। सांसद परिमल जानना चाहते थे कि स्टार्ट-अप इंडिया पहल के बाद पंजीकृत स्टार्टअप्स की संख्या, पिछले पांच वर्षों में रोजगार के अवसर, भारतीय अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप्स का प्रभाव योगदान और नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या कितनी है।

मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या

राज्य मंत्री के बयान के अनुसार सरकार ने स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश को बढ़ावा देने और देश में नवाचार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत तंत्र बनाने के लिए 16 जनवरी 2016 को स्टार्ट-अप इंडिया शुरू की थी। इस पहल के तहत विशिष्ट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम लागू किए हैं। 31 दिसंबर 2023 तक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1,17,254 हो गई है।

यह भी पढ़े: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार

स्टार्टअप्स से रोजगार के अवसर

इन मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स ने 12.42 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा कर अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। देश के लगभग 80 प्रतिशत जिलों में स्टार्टअप मौजूद हैं। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है। 31 दिसंबर 2023 तक सरकार द्वारा स्टार्ट-अप इंडिया पहल के बाद DPIIT द्वारा मान्यता प्राप्त 55,816 स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक है।

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter