Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

अयोध्या में रामनवमी पर 24 घंटे खुलेगा राम मंदिर, 50 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

10:53 AM Apr 01, 2024 | Vishvanath Mishra

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, अब रामनवमी की तैयारियां जोरों से चल रही है।इस बार रामनवमी पर करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।जब से राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से लेकर अभी तक हर रोज 2 से 3 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। बीते करीब दो महीनों में लगभग 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया है।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के होने के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जाएगी।इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

रामनगरी अयोध्या में इस बार रामनवमी में करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,जिससे 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक राम मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।श्रद्धालु रामलला का दर्शन 24 घंटे कर पाएंगे।अगर जरूरत पड़ी तो 18 अप्रैल को भी राम मंदिर को 24 घंटे खोलने पर विचार किया जाएगा।साथ ही 6 लाइनों में श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर होल्डिंग एरिया भी बनाए जाएंगे।

रामनवमी के शुभ अवसर पर तुलसी उद्यान में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


यही नहीं रामनवमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।