Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

“राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, सबके भगवान हैं”: फारूक अब्दुल्ला

09:57 AM Sep 03, 2023 | OTT India

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और NC प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला (Dr. Farooq Abdullah) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के ही नहीं, बल्कि मुसलमानों, ईसाइयों और सभी के भगवान हैं।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने कहा, बीजेपी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राम केवल हिंदू भगवान ही नहीं हैं।

जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “भगवान राम केवल हिंदुओं के भगवान नहीं हैं। इस विचार को अपने दिमाग से निकाल दें। भगवान राम सभी के भगवान हैं। मुस्लिम हों, ईसाई हों या अमेरिकी। हर कोई भगवान राम को मानता है।” 
उन्होंने केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव से पहले धार्मिक ध्रुवीकरण के खिलाफ लोगों को आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘वे (भाजपा) प्रचार करेंगे कि चुनाव के दौरान हिंदू खतरे में हैं। लेकिन, उन्होंने जनता से इसका शिकार नहीं होने का अनुरोध भी किया।’
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The post “राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, सबके भगवान हैं”: फारूक अब्दुल्ला appeared first on OTT India.