Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Rajya Sabha Chunav: सोनिया गांधी आज दाखिल करेंगी नामांकन, तो रायबरेली से प्रियंका लड़ सकती है लोकसभा चुनाव!

10:10 AM Feb 14, 2024 | surya soni

Rajya Sabha Chunav: कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन करेगी। पिछले कई सालों से सोनिया गांधी लोकसभा के जरिये से उच्च सदन में रही है। लेकिन इस बार स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सोनिया गांधी लोकसभा का चुनाव ना लड़कर राज्य सभा (Rajya Sabha Chunav) के जरिये सदन में जायेगी। सोनिया गांधी राज्यसभा में राजस्थान से नामांकन दाखिल करेगी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी हिमाचल से राज्यसभा का चुनाव लड़ सकती है। लेकिन वो राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेगी।

नामांकन की आखिरी तारीख कल:

बता दें सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली से जयपुर के लिए निकल पड़ी है। सोनिया गांधी के राजस्थान से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के नेताओं में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। बुधवार को जब सोनिया गांधी अपना नामांकन दाखिल करेगी तब कांग्रेस के सभी विधायक जयपुर में मौजूद रहेंगे। बता दें राजस्थान की तीन राज्यसभा सीट पर चुनाव होने जा रहे है। इसमें दो भाजपा के पक्ष में और एक कांग्रेस के पक्ष में जाती दिखाई दे रही है।

प्रियंका गांधी लड़ सकती है लोकसभा चुनाव!

सोनिया गांधी अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। ऐसे में उनकी रायबरेली सीट जो कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। उससे प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। प्रियंका गांधी ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन अब माना जा रहा है कि रायबरेली सीट से वो पहली बार चुनावी मैदान में उतर सकती है। पहले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को सिर्फ तीन बार ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस सीट के जरिये प्रियंका गांधी उच्च सदन में पहुंच सकती है।

राजस्थान कांग्रेस ने कसी कमर:

पहले सोनिया गांधी के हिमाचल प्रदेश से राजयसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब उन्होंने राजयसभा चुनाव के लिए राजस्थान को चुना हैं। बता दें सोनिया गांधी इससे पहले रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ती आई हैं। लेकिन अब स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उनको राज्यसभा के जरिये सदन जाएगी। इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली ने अलग-अलग प्रस्ताव में सोनिया गांधी का नाम भेजा था।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।