+

Rahul Gandhi Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान से होकर आज गुजरात में करेगी प्रवेश

Rahul Gandhi Nyay Yatra। अहमदाबाद: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) धौलपुर से अब गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंच रही है। यहां पर दानपुर में राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी आज गुजरात के दाहोद जिले में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में […]

Rahul Gandhi Nyay Yatra। अहमदाबाद: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) धौलपुर से अब गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंच रही है। यहां पर दानपुर में राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी आज गुजरात के दाहोद जिले में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा अगले चार दिनों में पूरे गुजरात में 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी।

गुजरात में 400 किमी से अधिक की यात्रा करेगी तय:-

Rahul Gandhi Nyay Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 4 दिनों में गुजरात में 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने वाली है। खबरों की माने तो कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज यानी 07 मार्च को दोपहर 3 बजे के आस पास गुजरात के दाहोद जिले के झालोद में प्रवेश करेगी। वहीं राहुल गांधी गुजरात में अपनी यात्रा की शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायक गोविंद गुरु के झालोद के कंबोई धाम में बने उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ करेंगे।

वहीं 4 दिनों में दाहोद, पंचमहल, छोटा उदयपुर, भरूच, तापी, सूरत और नवसारी में यात्रा करेंगे। दोशी द्वारा इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार ​की गई है। जिसमें यात्रा के दौरान 6 सार्वजनिक बैठकों और 7 नुक्कड़ सभाओं जैसे कई चीजों का उल्लेख किया गया है। वहीं 70 जगहों पर समर्थक उनका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 10 मार्च को महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे।

यात्रा के दौरान इन मंदिरों के करेंगे दर्शन;-

गुजरात में यात्रा के दौरान राहुल गांधी पंचमहल जिले के पावागढ़ मंदिर और राजपीपला में हरसिद्धि माताजी मंदिर सहित कई मंदिरों का दौरा करेंगे। इसके अलावा 08 मार्च को विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करने के बाद महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने दिए इस्तीफे:-

Rahul Gandhi Nyay Yatra

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगा हुआ है। गुजराज इकाई के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और राज्य इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने हाली ही में कांग्रेस को छोड़ भाजपा पार्टी में शामिल हो गए है। इसके अलावा पार्टी विधायक अरविंद लदानी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

यह भी देखें:- PM Modi Kashmir Visit :आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पहली बार पीएम मोदी श्रीनगर में करेंगे रैली, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Whatsapp share
facebook twitter