+

Rahul Gandhi Affidavit Details: ₹55,000 नकद, खाते में 26 लाख, इनवेस्टमेंट करोड़ों की… केस के बारे में भी दी चुनाव आयोग को जानकारी…

RAHUL GANDHI AFFIDAVIT Details: वायनाड़। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक हलफनामा दिया है, जिसमें  राहुल गांधी ने अपना पूरा ब्यौरा भी चुनाव आयोग को बताया। उसमें […]

RAHUL GANDHI AFFIDAVIT Details: वायनाड़। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक हलफनामा दिया है, जिसमें  राहुल गांधी ने अपना पूरा ब्यौरा भी चुनाव आयोग को बताया। उसमें बताया कि उनके पास वर्तमान में 55,000 रुपये नकद हैं।

2022 और 2023 में इतने रुपए कमाए

राहुल गांधी ने दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम पर बैंक में 26.65 लाख रुपये जमा हैं, जबकि शेयर बाजार में 4.33 करोड़ रुपये का निवेश है। राहुल गांधी ने म्यूचुअल फंड में 3.81 करोड़, जबकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 15.1 लाख रुपये निवेश किये हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के पास 4.2 लाख रुपये की ज्वेलरी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राहुल गांधी की कुल आय 1.02 करोड़ थी।

49.79 लाख का कर्ज है राहुल गांधी पर

इसके अलावा राहुल गांधी के पास एनएसएस, पोस्टल सेविंग्स और इंश्योरेंस पॉलिसी में लगभग 61.52 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में दी है। राहुल गांधी के हलफनामे के अनुसार राहुल के पास कुल चल अचल संपत्ति 20.38 करोड़ की बताई गयी है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अपने ऊपर 49.79 लाख का कर्ज चुनाव आयोग के समक्ष रखा है। जबकि 2004 में जब राहुल गांधी ने चुनाव के लिए नामांकन भरा और खुद से और खुद कि संपत्ति से जुड़ी जानकारी दी थी तब उनके पास कुल 55 लाख की संपत्ति थी।

पिछले चुनाव में 72 लाख का था कर्ज, संपत्ति 15 करोड़

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जानकारी देते हुए चुनाव आयोग को बताया था कि उनकी कुल संपत्ति पंद्रह करोड़ है, जबकि उस हलफनामे में जाहीर किया कि उन पर 72 लाख का कर्ज भी है। पिछले पांच साल में राहुल गांधी की संपत्ति में करीब पांच करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। यानि हर साल राहुल गांधी को लगभग एक करोड़ का विस्तार मिला है।

राहुल गांधी पर है ये केस

मीडिया रेपोर्ट्स कि माने को राहुल गांधी पर एक केस POCSO का भी लगा हुआ है। इसमें उन्होने ज्यादा जानकारी नहीं दी क्योंकि रेप पीड़िता की और उसके परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप है। इसमें राहुल गांधी ने लिखा कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि संवेदनशील केस होने की वजह से उस केस की एफ़आईआर बंद लिफाफे में ही है। इसके अलावा राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं के मान – हानी के केस भी हैं।

वायनाड फिर से चुनावी मैदान

राहुल गांधी ने अपना नामांकन अपने ही चुनाव गढ़ वायनाड से दूसरी बार दाखिल कर दिया है। इस बार भी राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर 2019 में भी बड़ी जीत दर्ज की थी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं ने जन संपर्क और जनता के बीच जा कर रोड शो किया। स्थानीय वामपंथी दल राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी से सीधी टक्कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP First Phase LokSabhaElection2024: मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर होगा प्रथम चरण में मतदान, काँग्रेस बागियों ने किया भाजपा का पलड़ा भारी?

Whatsapp share
facebook twitter