Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

500 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पठान’, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख का दबदबा कायम

09:11 AM Aug 18, 2023 | OTT India

शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ बॉलीवुड में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचा है। 
तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई किंग खान की कमबैक फिल्म को लेकर 22 दिनों के बाद भी क्रेज दर्शकों में बरकरार है। और इसके साथ ही ‘पठान’ का कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है। 
शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद से ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही ‘पठान’ की 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन 3.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। हालांकि यह पिछले दिन की कमाई से कम है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गया है। यानी फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है
सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य के कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने अब 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
इतना ही नहीं दुनियाभर में फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है। एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम भूमिका निभाई है।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The post 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पठान’, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख का दबदबा कायम appeared first on OTT India.