Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Panchak February 2024: जानें क्या और क्यों होता है पंचक, फरवरी में इस दिन से मांगलिक कार्यो पर लग जाएगी रोक

07:21 PM Jan 30, 2024 | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Panchak February 2024: हिंदू ग्रंथों के अनुसार पंचक (Panchak February 2024) एक ऐसा समय होता है जिसमें किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यो की मनाही होती है। इस समय के दौरान मनुष्यों को ​कुछ विशेष नियमों का पालन करना होता है। ताकि उन पर इस अवधि का किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव ना पड़े। पंचक कुल 5 प्रकार के बताए गए हैं जो हर महीने अलग होते है। किसी माह में पंचक काल में शुभ कार्य करने की मनाही होती है तो वहीं किसी माह में शुभ कार्य किए जाते है। ज्योतिषों के अनुसार पूर्वा भाद्रपद, उत्तर भाद्रपद ,धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा,और रेवती नक्षत्र के चारों चरण में चंद्रमा के भ्रमण काल को ही पंचक कहा जाता है। आइए जानते है क्या है पंचक और फरवरी माह में किस दिन से पंचक लग रहा है :-

क्या होता है पंचक :-

ज्योतिषियों के अनुसार जब चंद्रमा ग्रह का नक्षत्रों के चारों चरणों में गोचर करता है उसे पंचक कहा जाता है। चंद्र का मीन और कुंभ राशि में गोचर करना पंचकों का जन्म देता है अर्थात नक्षत्रों के मिलने से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पंचक अशुभ नक्षत्रों का योग होता है और इसमें किए गए शुभ कार्यो में भी विघ्न पड़ सकता है। जब पंचक काल शनिवार से शुरू होता है तो उसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। शनिवार को पड़ने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है और फरवरी में मृत्यु पंचक लगने जा रहा है।

क्या है पंचक के प्रकार :-

1. रविवार के दिन पड़ने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है।
2. सोमवार के दिन पड़ने वाले पंचक को राज पंचायत कहा जाता है।
3. मंगलवार के दिन पड़ने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है।
4. शुक्रवार के दिन पड़ने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है।
5. शनिवार को पड़ने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है।

फरवरी में इस दिन से लग रहा है पंचक :-

हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी माह में पंचक का प्रांरभ 10 फरवरी, शनिवार के दिन सुबह 10 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 14 फरवरी बुधवार के दिन सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचक के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान :-

मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यो को करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान विवाह,मुंडन, गृह निर्माण और गृह प्रवेश जैसे सभी प्रकार के कार्यो को करने की मनाही होती है। इसके अतिरिक्त इस समय में किसी भी प्रकार का निवेश और लेन देन करना भी शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान इन में से एक भी कार्य करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर परिवार में कलेश की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Shantanu hit with cyber fraud: धोखाधड़ी का शिकार हुए गंगूबाई एक्टर शांतनु माहेश्वरी, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।