Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Sardar Patel Jayanti: सरदार पटेल की जयंती पर राजघरानों का हुआ सम्मान, विश्व उमिया धाम की तरफ से भव्य कार्यक्रम

02:14 PM Nov 01, 2023 | surya soni

Sardar Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के अवसर पर विश्व उमिया धाम की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर (Sardar Patel Jayanti) पर राजपरिवार के 50 वंशजों को सम्मानित किए जाने को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। और फिर विभिन्न स्तरों पर वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगा।

पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है: युवराज लक्ष्यराज सिंह

विश्व उमियाधाम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर के युवराज लक्ष्यराज सिंह ने की सराहना। अखंड भारत की 50 रियासतों की राजशाही का सम्मान किया गया। “हम इस सम्मान के लिए आभारी हैं”। “देश के हर राज्य को बहुत प्यार मिला है।” उदयपुर के युवराज लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि ”एक दौर वो था जब 75 साल पहले पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद भारत को आजादी मिली उसका श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल और गांधी जी को जाता है। अब एक बार फिर पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है इसका प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में…

सरदार साहब का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा: केसरीदेवसिंह

विश्व उमियाधाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वांकानेर रियासत के शाही परिवार के वंशज केसरीदेवसिंह ने भी शिरकत की। शाही परिवार के वंशज केसरीसिंह ने विश्व उमियाधाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की खूब सराहना की। केसरीसिंह ने कहा कि “सरदार साहब और राजघराने एक ही सिक्के के दो हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि सरदार साहब का सपना और राजघरानों का त्याग, सबने मिलकर जो किया है, वो वाकई सराहनीय है।”

यह भी पढ़ें – भारत मां का वह बेटा जिसने देश को विभाजन से बचाया, जानिए सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में कुछ रोचक तथ्य…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।