Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Nigeria Attack: नाइजीरिया में हालात बेकाबू, बंदूकधारियों के हमले में गई 160 लोगों की जान

04:46 PM Dec 26, 2023 | surya soni

Nigeria Attack: नाइजीरिया में पिछले कुछ समय से हालात बहुत बिगड़ चुके हैं। यहां पिछले काफी समय से चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक घटना देखने को मिलती हैं। अब एक बार फिर नाइजीरिया (Nigeria Attack) में हालत बेकाबू नज़र आ रहे हैं। पिछले दो-तीन दिन में मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में करीब 160 लोगों की जान चली गई। जबकि अब तक इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। नाइजीरिया में शनिवार और रविवार को ये हमले देखने को मिले। हमले की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बंदूकधारियों के हमले में गई 160 लोगों की जान:

बता दें नाइजीरिया में पिछले कुछ सालों में आर्थिक हालात बिगड़े हुए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर हिंसक घटनाओं से भी इस देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं। अब नाइजीरिया के गावों में हथियारों से लैस हमलावरों ने ऐसा कत्लेआम मचाया है। गांवों में जगह-जगह लाशें बिछी हुई नज़र आ रही हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं कि बंदूकधारियों ने किस तरह मौत का तांडव मचाया हैं। हमलावरों ने अब तक 160 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

मई में भी हुई थी ऐसी घटना:

नाइजीरिया में जिस जगह ये हमले हुए हैं वो स्थान धार्मिक और जातीय तनाव से ग्रस्त रहा है। पिछले कुछ समय से इधर चरवाहों और किसानों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती हैं। इससे पहले इसी साल मई में भी ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था। उस समय करीब 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया हैं कि इन हमलों के पीछे कौन जिम्मेदार है।

घरों को आग लगा दी:

बता दें नाइजीरिया मीडिया के मुताबिक बंदूकधारियों के कई गिरोह ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया हैं। इन बंदूकधारियों के कई गिरोह के लोगों को वहां की स्थानीय भाषा में ‘डाकू’ कहा जाता हैं। जिन्होंने पिछले दो-तीन दिन में मध्य नाइजीरिया की कई जगहों पर लोगों के घरों में घुसकर आगजनी से लेकर हत्या तक की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 28 विधायक बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें