Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Neuralink Brain Chip: मस्क की कंपनी का बड़ा कारनामा, पहली बार इंसानी दिमाग में लगाई चिप…

12:08 PM Jan 30, 2024 | surya soni

Neuralink Brain Chip: हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी का तमगा खोने वाले एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी की काफी चर्चा हो रही है। न्यूरालिंक कंपनी (Neuralink Brain Chip) को लोग गूगल से लेकर सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह भी बेहद ख़ास हैं। जी हां, मस्क की न्यूरालिंक कंपनी ने ऐसा कारनामा किया हैं जो चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रान्ति ला सकता हैं। न्यूरालिंक कंपनी के द्वारा एक मरीज के ब्रेन में एक चिप इम्प्लांट की गई हैं। बता दें कि दिमाग में लगाई गई यह चिप ब्रेन और कंप्युटर के बीच में कम्युनिकेशन का काम करेगी।

इंसानी दिमाग में सफलतापूर्वक लगाई चिप:

बता दें न्यूरालिंक कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक विशेष पहचान बनाई हैं। मेडिकल के क्षेत्र में उन्होंने साल 2016 में कदम रखा था। न्यूरालिंक कंपनी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य असाध्य बीमारियों के इलाज को खोजना रखा हैं। अब उनकी इस कंपनी ने इंसानी दिमाग में सफलतापूर्वक चिप लगाई हैं, जिससे ALS या पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज करने में काफी मदद मिलेगी।

पिछले साल ही मिली थी मंजूरी:

बता दें इंसानी परिक्षण के लिए कई तरह की मंजूरी चाहिए। अब जब बात ब्रेन में चिप लगाने की थी तो न्यूरालिंक कंपनी को सरकार से अनुमति जरुरी थी। न्यूरालिंक कंपनी को पिछले साल ही इंसानी दिमाग में चिप लगाने की मंजूरी मिली थी। अब मस्क ने जानकारी दी हैं कि उनकी इस कंपनी ने सफलतापूर्वक पहला परीक्षण किया हैं। जिस व्यक्ति को चिप लगाई हैं उसकी सेहत में सुधार हो रहा हैं। इससे न्यूरालिंक कंपनी के लोगों का काफी उत्साह बढ़ा हुआ हैं।

दिव्यांगों को मिल सकता हैं काफी फायदा:

बता दें एलन मस्क ने अपनी इस कंपनी की शुरुआत कुछ डॉक्टर्स और इंजीनियर्स की टीम के साथ किया था। इस कंपनी के द्वारा इंसान के खोपड़ी में इम्प्लांट किया जाएगा। एक ब्रेन चिप के जरिये दिव्यांगों को काफी फायदा मिल सकता हैं। जो लोगों को बोलने, चलने, दिखने और सुनने में समस्या होती हैं उन्हें इससे काफी फायदा मिल सकता हैं। यह चिप मरीज के दिमाग में 5 क्वॉइन के आकार का सर्जरी के माध्यम से इंप्लांट किया जाएगा।

मस्क की इस कंपनी को झेलना पड़ा था विरोध:

एलन मस्क के साथ विवादों का नाता हमेशा से रहा हैं। अब जब उनकी न्यूरालिंक कंपनी की बात हो रही हैं तो उन्हें इसमें भी काफी विरोध झेलना पड़ा था। उनकी इस कंपनी के ऊपर परिक्षण के लिए हज़ारों जानवरों की जान लेना का आरोप भी लगा था। हालांकि उनकी कंपनी ने इससे साफ़ तौर पर इनकार किया था। अब उनकी यह कंपनी एक बार फिर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े: बिहार पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने किशनगंज में बताया यात्रा का उद्देश्य

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्श न,बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।