+

Navratri Day 9: नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, इस दिन का बड़ा महत्व..

Navratri Day 9: देशभर में पिछले आठ दिनों से घर-घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। कई स्थानों पर पडांल सजाकर मां दुर्गा की धूमधाम से पूजा की जा रही है। सोमवार यानी आज नवरात्री का आखिरी दिन है, इस दिन मां सिद्धिदात्री (Navratri Day 9) की पूजा की जाएगी। बता दें मां […]

Navratri Day 9: देशभर में पिछले आठ दिनों से घर-घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। कई स्थानों पर पडांल सजाकर मां दुर्गा की धूमधाम से पूजा की जा रही है। सोमवार यानी आज नवरात्री का आखिरी दिन है, इस दिन मां सिद्धिदात्री (Navratri Day 9) की पूजा की जाएगी। बता दें मां सिद्धिदात्री को देवी सरस्वती का भी स्वरूप माना गया है। इस दिन की पूजा का बड़ा महत्व बताया गया है। आज मां दुर्गा की पूजा के बाद कन्या पूजन किया जाएगा। मां सिद्धिदात्री को हलवा चने और पूड़ी का भोग लगाया जाता है।

दुर्गाजी की नौवीं शक्ति ‘सिद्धिदात्री’

नवरात्री में नौवें दिन यानी आज मां दुर्गा की नौवीं शक्ति ‘सिद्धिदात्री’ की पूजा की जाती है। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से सभी तरह की सिद्धियां प्राप्त होती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। नवरात्री में आखिरी दिन पूजा का बड़ा महत्व बताया गया है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

हलुआ, पूरी, खीर, चने का लगता है भोग:

बता दें नवरात्री में नो दिन पूजा के बाद कन्या पूजन और भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति ‘सिद्धिदात्री’ को हलुआ, पूरी, खीर, चने का भोग लगता है। इसके बाद नो कन्या और एक बालक को प्रसाद का भोजन करना चाहिए। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यश, बल, कीर्ति और धन की प्राप्ति करते हैं।

इनकी कृपा से शिव बने अर्द्धनारीश्वर:

बता दें शिव जी के अर्द्धनारीश्वर स्वरुप के बारे में आपने खूब सुना होगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार शिव जी ने भी मां सिद्धिदात्री की उपासना की। जिसके चलते उन्हें सभी सिद्धियां प्राप्त हुई। कथाओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही शिव ने अर्द्धनारीश्वर का स्वरुप धारण किया था।

मां सिद्धिदात्री का पूजा मंत्र:

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

यह भी पढ़ें – PM Modi Garba Song : पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, तनिष्क बागची और ध्वनि भानुशाली की आवाज में हुआ रिलीज…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।

Whatsapp share
facebook twitter