Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

National Science Day 2024: जानें क्यों मनाया जाता है नेशनल साइंस डे, इस बार की ये थीम

11:17 AM Feb 28, 2024 | Prashant Dixit

National Science Day 2024: भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।इस दिन भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की थी। उन्हें अपनी इस खोज के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रमन प्रभाव के लिए नोबेल

सर सीवी रमन को रमन प्रभाव की खोज के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय बने। भारत में रमन प्रभाव की खोज का दिन (National Science Day 2024) वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले क्यों CAA लागू करना चाहती है सरकार? CAA नियमों पर एक पोर्टल तैयार…

साइंस डे मनाने का प्रस्ताव

नेशल साइंस डे (National Science Day 2024) मनाने का प्रस्ताव सबसे पहले साल 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) ने रखा था। जिसे बाद में भारत सरकार ने मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद पहली बार नेशनल साइंस डे 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था।

रमन प्रभाव की स्मृति में

सर सीवी द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day 2024) मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे मनाने का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन युवाओं के नए विचारों को बढ़ावा देना।

यह भी पढ़े: गुजरात में एनसीबी और तटरक्षक बल ने 3300 किलो ड्रग्स के साथ 5 को दबोचा, पाकिस्तान से कनेक्शन…

नेशनल साइंस डे की थीम

हर नेशनल साइंस डे (National Science Day 2024) किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल नेशनल साइंस डे की थीम “विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी” (Indigenous Technologies for Viksit Bharat) रखी गई है।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।