Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Narendra Modi Newsweek Interview: अमेरिकी मैगज़ीन को इंटरव्यू देते हुए चीन के मुद्दे पर बोले मोदी, राम मंदिर पर कही ये बात…

03:16 AM Apr 11, 2024 | Bodhayan Sharma

Narendra Modi Newsweek Interview: दिल्ली। विपक्ष के बार बार मोदी और केंद्र सरकार पर किए हमले में कुछ मुद्दों का जिक्र हमेशा आता है, जिसमें से मुख्यतः चीन – भारत के सीमा विवाद, लोकतंत्र पर खतरे का विवाद, राम मंदिर विवाद और मीडिया (Narendra Modi Newsweek Interview) की स्वतंत्रता। इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी मैगजीन के संपादकों को खुल कर जवाब दिये। लोकतंत्र के खतरे के बारे में कहा कि, भारत ही लोकतंत्र की जननी है।”

अमरीकी पत्रिका न्यूज़वीक

अमेरिका की मशहूर पत्रिका, न्यूज़वीक जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार (Narendra Modi Newsweek Interview) लिया गया। ये अमेरिका में छपने वाली साप्ताहिक मैगजीन है। जो देश – विदेश में अपनी ख्याति रखती है। न्यूज़वीक अपने कई इंटरव्यूज़ और लेखों को लेकर काफी चर्चा में रही है। जिनमें मुख्यतः ओबामा, पॉप, क्वीन अलिजाबेथ, ट्रम्प के साक्षात्कार और लेखों की काफी चर्चा रही। इसी पत्रिका की संपादकीय टीम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने भारत आए।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

न्यूज़वीक की तरफ से आई पत्रकारों की टीम ने नरेंद्र मोदी से साक्षात्कार में कई मुद्दों पर (Narendra Modi Newsweek Interview) सवाल कीए। चीन – भारत के सीमा विवाद, भारत के पाकिस्तान के साथ रिश्ते, विपक्ष के केंद्र सरकार पर किए जा रहे हमले, यूपीआई और ऑनलाइन पेमेंट, देश की अर्थ व्यवस्था, भारत का विकास, आर्टिकल 370, भेदभाव और अल्पसंख्यकों पर, प्रैस की स्वतंत्रता, अयोध्या राम मंदिर, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा हुई और मोदी ने सवालों के जवाब दिये।

लोकतंत्र पर खतरा? मोदी ने तथ्यों के साथ इस बात को नकारा

चर्चा की शुरुआत ही लोकतंत्र से हुई, लोकतंत्र पर प्रहार और लोकतंत्र खतरे में है, जैसे संवादों के बारे में प्रश्न किया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उत्तर देते हुए कहा, “हम खुद लोकतंत्र हैं। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि हमारे संविधान (Narendra Modi Newsweek Interview) में ऐसा लिखा है, या संविधान ऐसा कहता है, परंतु इसलिए भी कह रहा हूँ क्योंकि लोकतंत्र  हमारे जीन्स में है। भारत लोकतंत्र (Narendra Modi Newsweek Interview) की जननी है। भारत में हजारों साल पहले के शिलालेखों में इसका जिक्र है। हमारे ग्रन्थों में इसका सुबूत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के रूप में 2019 के लोकसभा चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। अब से कुछ दिनों में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में ये आंकड़ा सभी को चौंका देगा। इस बार 97 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। देश भर में बढ़ रहे मतदाता लगातार इस बात की गवाही देते हैं कि देश में लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है।”

प्रैस की स्वतंत्रता के सवाल पर ये बोले मोदी

भारतीय मीडिया की स्वतंत्रता के सवाल पर पीएम मोदी ने पहले इसे लोकतंत्र (Narendra Modi Newsweek Interview) का ही हिस्सा बताया। इसके बाद मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मजबूत भी इसी लिए हैं क्योंकि भारत के पास मजबूत फीडबैक प्रणाली है। फीड बैक प्रणाली यानि मीडिया। भारत देश का लोकतंत्र केवल इसलिए लगातार फल फूल रहा है क्योंकि, यहाँ के मीडिया तंत्र से लगातार सही गलत पर सवाल उठाया जाता है। भारत के पास डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड मीडिया प्रकाशन और सैकड़ों न्यूज़ चैनल हैं।

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में टप्पणी नहीं करूंगा : मोदी

पाकिस्तान के बारे में सवाल पूछे जाने पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Newsweek Interview) ने कहा कि, “मैंने शाहबाज़ शरीफ को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। भारत ने हमेशा आतंक को खत्म करने की वकालत की है और आगे भी करता रहेगा। भारत शांति और अमन चाहता है। जिसमें कोई शक नहीं है। समृद्धि का रास्ता भी यही है।” पीएम मोदी से इमरान खान की कैद के बार में सवाल किया तो मोदी ने कहा, कि मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में किसी तरह की टप्पणी नहीं करूंगा।”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देश के लिए आस्था का एतिहासिक क्षण

अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी (Narendra Modi Newsweek Interview) ने कहा कि, ये देश में सदियों के बलिदान का फल था। भगवान राम अपनी जन्मभूमि पर लौटे, ये देश के लिए और देश वासियों के लिए एतिहासिक आस्था का क्षण था। जब मुझे इसमें निमंत्रित किया गया तो मैं जानता था कि मैं देश के 1.4 अरब देश वासियों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ। वो बहुत भावुक क्षण भी थे। देश वासियों ने, भक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए सदियों तक प्रतीक्षा की है।”

भारत चाहता है चीन विवाद पर विराम

चीन के साथ सीमाओं पर विवाद को लेकर पीएम मोदी ने भारत का (Narendra Modi Newsweek Interview) पक्ष रखते हुए कहा, कि इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए और इस विवाद को जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। अब दोनों देश सक्षम है, चर्चा से हल निकाला जा सकता है। भारत और चीन के बीच शांति बने, इसका लाभ केवल भारत या चीन को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को होगा और दोनों देशों के बीच विवाद का अंत अब जरूरी है।”

लोकसभा चुनाव 2024 पर – भारत जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Newsweek Interview) ने कहा कि देश की जनता ने अभी तक सिर्फ कभी पूरे नहीं होने वाले वादे सुने थे, जबकि हमारी सरकार ने देश को किए हुए वादे पूरे भी किए हैं। भारतवासियों ने देश को दुनिया कि पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते हुए देखा, अब समय है जब भारत के लोग, भारत की जनता भारत को दुनीया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते हुए देखना चाहती है। ऐसा होगा भी। हमने सारे वादे पूरे किया हैं ये भी जरूर पूरा होगा। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ काम किया।

370 हटने के बाद जीवन बदला है : मोदी

जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद वहाँ के लोगों के जीवन में बड़ा (Narendra Modi Newsweek Interview) बदलाव आया है। पड़ोसी देश यानि पाकिस्तान का हस्तक्षेप बंद हो गया। वहाँ पर्यटन बढ़ा है, वहाँ के लोगों को रोजगार मिल रहा है। खुली हवा में सुरक्षित सांस ले पा रहे हैं। सिर्फ जम्मू कश्मीर में ही नहीं, भारत भर में अब शांति का मौहोल है। जो तुष्टीकरण की खबरें आती है वो कुछ ही लोग हैं। जो धार्मिकता में भारत को बांटने की कोशिश करते हैं। पर वो कभी सफल नहीं हो पाएंगे। देश एक था और हमेशा एक जुट होकर ही वैश्विक ताकत के रूप में उभरेगा।

ये भी पढ़ें : Arun Govil EXCLUSIVE: अरुण गोविल ने गुजरात फर्स्ट और ओटीटी से की EXCLUSIVE बातचीत, पीएम मोदी की तारीफ में ये कहा…