Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Mysterious island: दुनिया का इकलौता ऐसा आइलैंड जिसका हर 6 माह में बदलता है नाम

05:25 PM Dec 21, 2023 | Juhi Jha

Mysterious island: एक तरफ दुनिया में कई देश अपनी सीमाओं को लेकर लड़ रहे है। चाहे फिर वो भारत-चीन सीमा विवाद हो या फिर रूस-यूक्रेन हर जगह सीमाओं ​को लेकर कोई ना कोई विवाद सामने आता ही रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड (Mysterious island) के बारे में बताने जा रहे है जिसका हर 6 महीने में नाम बदल जाता है। यह कोई कहानी नहीं बल्कि पूरी तरह सच है। इस आइलैंड की खास बात यह है कि इस पर दो देश स्पेन और फ्रांस 6—6 महीने के लिए शासन करते है। फीजैंट नाम के इस आइलैंड पर 1 फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन तो बाकी 6 महीने यानि 1 अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस की सरकार का शासन चलता है।

जानें फीजैंट आइलैंड की अनोखी प्रथा

जी हां, हम बात कर रहे है फीजैंट आइलैंड की जो फ्रांस और स्पेन के बॉर्डर पर बसा हुआ है। इस आइलैंड की एक अनोखी प्रथा है जो 350 सालों से अधिक समय से चली आ रही है। प्रथा के अनुसार स्पेन और फ्रांस के बीच एक समझौता हुआ था। सबसे खास बात तो यह है कि फ्रांस और स्पेन के बीच कभी इस आइलैंड को लेकर कोई युद्ध भी नहीं हुआ। दोनों देश बड़े ही शांति से 6—6 महीने इस आईलैंड पर शासन करते है।

शांति के लिए समझौता

दरअसल पहले इस आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों देशों के बीच 3 महीने तक बातचीत का दौर चला। 1659 में एक संधि हुई जिसे पाइनीस संधि का नाम दिया गया। जिसमें स्पेनिश किंग फिलिप IV की बेटी और फ्रेंच के राजा लुईस  XIV की शादी हुई और इस आइलैंड पर दोनों देश बारी-बारी से शासन करने लगे और वहीं प्रक्रिया आज भी दोहराई जाती है।

धीरे धीरे खत्म होने की कगार पर आइलैंड

फ्रांस और स्पेन के बॉर्डर पर बसा यह आइलैंड अब खत्म होने के कगार पर है। 200 मीटर लंबा और लगभग 40 मीटर चौड़ा यह आइलैंड सिर्फ कुछ खास मौंको पर ही आम जनता के लिए खोला जाता है। नदी के बीच स्थित यह आइलैंड धीरे धीरे पानी में समा रहा है,वहीं इसका काफी हिस्सा पानी में डूब चुका है।

यह भी देखें : Geeta Jayanti Special : श्रीकृष्ण के उपदेशों में छुपा है जीवन का मूल मंत्र, हर कदम पर मिलेगी सफलता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।