Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

05:16 PM Dec 11, 2023 | surya soni

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद सोमवार को विधायक दल की मीटिंग हुई। इसमें मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम घोषणा हो गई। जी हां, पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (MP CM Mohan Yadav) को लेकर कई नाम सामने आए। लेकिन एक बार फिर बीजेपी हाईकमान का फैसला बड़ा ही चौंकाने वाला नज़र आया। मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय:

बता दें पिछले आठ दिनों से मध्य प्रदेश की जनता को अपने नए सीएम के नाम को लेकर काफी उत्सुकता थी। सीएम के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। जिसके चलते संशय और बढ़ गया था। इसके बाद भाजपा ने भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है।

यह भी पढे़ं – Pm Narendra Modi: दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी की धाक! बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, एक सर्वे में हुआ खुलासा

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।