+

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में नौ दिन सजेगा माँ शारदा का दरबार, जहां आल्हा करते है पहली पूजा

Chaitra Navratri 2024: मैहर। चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत सोमवार 9 अप्रैल से हो गई है। जिसका आज से 9 दिन बाद समापन होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होती है। जिसके बाद नवमी तक व्रत और पूजन चलता है। नवरात्रि का व्रत दशमी तिथि […]

Chaitra Navratri 2024: मैहर। चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत सोमवार 9 अप्रैल से हो गई है। जिसका आज से 9 दिन बाद समापन होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होती है। जिसके बाद नवमी तक व्रत और पूजन चलता है। नवरात्रि का व्रत दशमी तिथि पर हवन और प्रसाद के साथ पूरा किया जाता है।

मैहर में नौ दिनों मेला लगता

दुनिया में फैले 52 शक्तिपीठों (Chaitra Navratri 2024) के साथ सभी देवी मंदिरों में नवरात्रि पर मेले लगते हैं। आज हम आपको मैहर माता के बारे में बताएंगे। यहां नवरात्रि के मौके पर हर साल नौ दिनों मेला लगता है। जहां लाखो की संख्या में भक्त मां के दरबार मे माथा टेकने पहुचते हैं। जहां भक्तों का मांगी हर मुराद पूरी होती हैं। जिन महिलाओं को संतान की प्राप्ति नही होती है। वो अपनी मनोकामना को लेकर आती है। माँ मनोकामना पूरी करती है। भक्तों की मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़े: माँ शैलपुत्री को समर्पित होता है नवरात्रि का पहला दिन, जानें पूजा विधि और मंत्र

त्रिकुट पर्वत पर मां का दरबार

मध्य प्रदेश के मैहर (Chaitra Navratri 2024) में त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां शारदा के मंदिर को मैहर देवी का शक्तिपीठ कहा जाता है। मां का हार से शहर का नाम मैहर पड़ा है। मान्यता अनुसार मां सती का हार मैहर में गिरा था। इसलिए शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां 1,063 सीढ़ियां चढ़ने के बाद मां के दर्शन किए जा सकते हैं। हालांकि यहां रोपवे की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। जिससे लोग माता के दर्शन आसानी से कर पाते हैं। एमपी का मैहर शारदा मंदिर पूरे भारत में माता शारदा का एक मात्र मंदिर भी है।

यह भी पढ़े: मंगलवार से शुरू हो रहा है विक्रम संवत् 2081, इस साल राजनीतिक दलों में बढ़ेगी शत्रुता

आदि शंकराचार्य और आल्हा

मैहर मां शारदा देवी (Chaitra Navratri 2024) के मंदिर की खोज सबसे पहले वीर आल्हा और उदल नाम के दो भाइयों ने की थी। आल्हा ने 12 साल तक मां की तपस्या की थी। वे उन्हें माई कहते थे। इसलिए उनका नाम शारदा माई प्रचलन में आ गया। इसके अलावा आदि गुरू शंकराचार्य ने 9वीं और 10वीं सदी में पहली बार पूजा की थी। जब सभी पुजारी शाम की आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर नीचे आते हैं। तो मंदिर के अंदर से घंटी, पूजा की आवाज आती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मां की पूजा करने आल्हा आते हैं।

यह भी पढ़े: नवरात्रि में करें देवी के इन प्रमुख मंदिरों का दर्शन, मिलेगा माता का आशीर्वाद

नवरात्रि मेले को लेकर इंतजाम

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के लिए तैयारियां की गई हैं। यहां प्रति दिन 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए वहां सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है। वहीं रेलवे स्टेशन से लेकर मां के गर्भगृह तक करीब एक हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा तक जोर शोर से दर्शनार्थियों के स्वागत, सत्कार और सुरक्षा के इंतजाम में जुटा है।

Whatsapp share
facebook twitter