Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Merry Christmas Wishes 2023: इन संदेशों के जरिए दें दोस्तों को क्रिसमस की बधाई

08:42 AM Dec 25, 2023 | Juhi Jha

Merry Christmas Wishes 2023: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। यह साल का आखिरी और सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जिसका सालभर से सभी बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते है। क्रिसमस इसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को उपहार भेंट करते है तो वहीं छोटे बच्चों को सांता से गिफ्ट मिलने का इंतजार होता है। इस दिन लोग घरों को लाइटिंग और क्रिसमस ट्री से सुंदर सजाते है। इस खास अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं (Merry Christmas Wishes)भी भेजते है। अगर आप भी आज अपने दोस्तों,परिवार और रिश्तेदारों को बधाई और शुभकामनाएं भेजना चाहते है तो आज में आपको कुछ ट्रेंडी मैसेज,कोट्स और विशेज के बारे में बता रहे है। तो आइए जानते है कौनसे है वो ट्रेंडी मैसेज:—

1. जीसस का हाथ हो, जीसस का साथ हो

जीसस का निवास हो, आपके जीवन में

प्रकाश ही प्रकाश हो, मैरी क्रिसमस 2023

2. ना कार्ड भेज रहा हूं, ना कोई फूल भेज रहा हूं,

सिर्फ सच्चे दिल से, मैं आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं!

हैप्पी क्रिसमस 2023

3. देवदूत बनकर कोई आएगा,सारी आशाएं पूरी करके जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,खुशियों के तोहफे देकर जायेगा।

हैप्पी क्रिसमस 2023

4. टिम-टिम करते तारे,आसमान में छा गए सारे,

कहते हैं वो जोर-जोर से, क्रिसमस मनाओ जोर-जोर से सारे

5. क्रिसमस का उपहार, हमारी तरफ से करें स्वीकार

आपको मिले खुशियां हजार, हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार

हैप्पी क्रिसमस 2023

6. भगवान यीशु मसीह,

आपको और आपके सभी प्रियजनों को शांति,

खुशी और सद्भावना प्रदान करें.

Happy Christmas Day 2023

7. इस प्यारे सीजन में, आपके दिल को मिले सकून और खुशियां

आपकी जिंदगी में बनी रहे खास ये पल, क्रिसमस की बधाई हो।

मैरी क्रिसमस 2023

8. सांता क्लॉज ने आपके घर को चुना, खुशियों का गिफ्ट लेकर आया।

मेरी तरफ से आपको मिले स्नेह और प्यार का तोहफा,

क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Merry Christmas 2023 !

9. आपके लिए एक छोटी सी क्रिसमस की दुआखुदा आपको हमेशा खुश रखे,

सफलता और सुख दे, क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं ।

हैप्पी क्रिसमस 2023!

10. बेल बजें, घंटियां खनके,

क्रिसमस की खुशियां हर घर में धनकें

मैरी क्रिसमस 2023 !

यह भी पढ़े : Christmas Special Story: इन देशों में अजीब—गरीब परंपरा के साथ मनाया जाता है क्रिसमस

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।