Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Margashirsha Purnima 2023: पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल

09:40 AM Dec 24, 2023 | Juhi Jha

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा आती है। इस बार यह पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करने व्यक्ति के जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आर्थिक लाभ  और 32 गुणा अधिक फल मिलता है। इस शुभ तिथि को सिद्धिविनायक दिन भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सिर्फ कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-शांति मिल सकती है और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते है इस किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में:—

मंत्र का करें जाप

अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे है तो सिर्फ इस एक उपाय से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के चंद्रोदय के समय एक कटोरी में कच्चा दूध ले। फिर इसमें चीनी और चावल मिलाए और फिर चंद्रमा को इस मिश्रण से अर्घ्य दे। अर्घ्य देते हुए “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. ” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धीरे—धीरे आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाती है।

इस तरह चावल का करे इस्तेमाल

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले मीठे चावल का भोग ​लगाए और इस भोग के प्रसाद को कन्याओं में बांट दे। माना जाता है कि ऐसा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है। इसके अतिरिक्त इस दिन आप एक मुठ्‌ठी चावल भगवान शिव को भी अर्पित करें। इस पूर्णिमा पर भगवान शिव को चावल चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है।

तुलसी पौधे की करें आराधना

इस दिन आप सर्वप्रथम प्रात: स्नान करके तुलसी पौधे की पूजा करें। तुलसी पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाए। इसके बाद फूल और प्रसाद चढ़ाकर, धूप दीप से मां की आराधना करें और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वहीं लक्ष्मी मां की पूजा में कच्चे सुपारी को जरूर शामिल करें। पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागाा लपेट कर अक्षत,फूल और कुमकुम चढ़ाए। इसके बाद इस सुपारी को घर की तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

पीपल की करें आराधना

हिंदू शास्त्र में विस्तार से वर्णन किया गया है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी वास करती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आप सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करे,गंगाजल से अर्घ्य दे और ​मीठे प्रसाद का भोग लगाएं। जल अर्पित करने के बाद 11 बार परिक्रमा जरूर लगाए।

यह भी पढ़े : Ravivar ke Upay: हर समस्याओं का होगा समाधान, काल भैरव की कृपा से बन जाएंगे सारे काम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।