+

चुनाव से पहले BJP में बड़े बदलाव, 4 राज्य के ‘प्रदेश अध्यक्ष’ बदले

चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज कुछ अहम बदलाव किए हैं। BJP ने बिहार, दिल्ली, राजस्थान और उड़ीसा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। लिहाजा सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मनमोहन सामल को ओडिशा और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैà
चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज कुछ अहम बदलाव किए हैं। BJP ने बिहार, दिल्ली, राजस्थान और उड़ीसा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। लिहाजा सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मनमोहन सामल को ओडिशा और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष। आलाकमान ने उन्हें बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सम्राट चौधरी वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब सम्राट चौधरी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र सचदेवा का राजनीतिक सफर संघर्षपूर्ण रहा है। वे मंडल से जिलाध्यक्ष और अब कार्यकारी अध्यक्ष तक पहुंचे हैं। सचदेवा की सांगठनिक पकड़ काफी मजबूत है।
राजस्थान में बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया की जगह चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद सीपी जोशी को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सीपी जोशी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। सीपी जोशी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, किसान हैं और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक दल से संबंधित हैं। सीपी जोशी का पूरा नाम चंद्रप्रकाश जोशी है, लेकिन उन्हें सीपी जोशी के नाम से ही जाना जाता है। वर्तमान में, वह चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से एक लोकप्रिय सांसद हैं।
राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को पार्टी द्वारा उड़ीसा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाएगी। बीजेपी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ओडिशा की कमान महमोहन सामल को सौंपी है। पार्टी ने चुनाव की सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Whatsapp share
facebook twitter