Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

MVA में सीट शेयरिंग पर लगी मुहर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

02:48 PM Apr 09, 2024 | surya soni

MVA Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने अपने सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर लगा दी हैं। बता दें महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA Seat Sharing) में कांग्रेस के साथ शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने सीट शेयरिंग को फाइनल कर दिया।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:

बता दें महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीट हैं। यह उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीट वाला राज्य है। महाविकास आघाड़ी (MVA) के सीट शेयरिंग के मुताबिक उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) कुल 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस इस चुनाव में अपने 17 प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जबकि शरद पवार की एससीपी को 10 सीटें मिली है। अब देखना है कि ये तीनों पार्टी मिलकर महाराष्ट्र में कुछ कमाल दिखा पायेगी या नहीं..?

उद्धव ठाकरे की शिवसेना इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी:

ठाणे, दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़, मुंबई उत्तर पूर्व, जलगांव, परभनी, नासिक, वाशिम, कल्याण, मावल, बुलढाणा, हातकणांगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और धाराशिव।

कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव:

अमरावती, चंद्रपूर, मुंबई उत्तर, रामटेक, मुंबई उत्तर मध्य सीट, नागपूर, भंडारा गोंदिया, गडचिरोली, लातूर, सोलापूर, कोल्हापूर, पुणे, नांदेड, नंदुरबार, अकोला, धुले, जालना।

शरद पवार की पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी:

वर्धा, भिवंडी, माढा, बारामती, शिरूर, बीड, सातारा, दिंडोरी, रावेर और अहमदनगर दक्षिण

यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case में सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल या मिलेगी बेल? आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला