Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Magh Gupt Navratri 2024: इस दिन से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त और महत्व

11:03 AM Jan 29, 2024 | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण (Magh Gupt Navratri 2024) माना गया है। नवरात्रि में 9 दिनों तक विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में आती है तो वहीं प्रत्यक्ष नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में मां काली और दस महाविद्याओं की पूजा-पाठ गुप्त तरीके से करने का विधान है। तंत्र-मंत्र की विद्या और पूजा के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में इस साल माघ माह की शुरूआत हो चुकी है। आइए जानते है 2024 में माघ महीने में गुप्त नवरात्रि की शुरूआत कब से हो रही है और क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:-

कब से शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि :-

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 10 फरवरी 2024, शनिवार से होने जा रही है। वहीं इस नवरात्रि का समापन 18 फरवरी 2024, रविवार को होगा।

गुप्त नवरात्रि का महत्व :-

गुप्त नवरात्रि के दौरान गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में तांत्रिक, साधक और अघोरी लोग तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाने के लिए तो वहीं सामान्य लोग गुप्त रूप से मां दुर्गा का आशीर्वाद और संकटो से मुक्ति पाने के लिए मां की आराधना करते है। कहा जाता है कि इस गुप्त नवरात्रि में पूजा और व्रत को गुप्त रखना चाहिए और इस दौरान की गई पूजा और अनुष्ठान किसी भी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि के नियमों के अनुसार व्यक्ति अपनी पूजा- पाठ को जितना गुप्त रखता है उसकी मनोकामनाएं उतनी ही जल्दी पूर्ण होती है। वहीं इस दौरान तामसिक भोजन की मनाही होती है।

गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की जाती है साधना :- 

1. मां काली
2. मां तारा
3. मां त्रिपुर सुंदरी
4. मां भुवनेश्वरी
5. मां छिन्नमस्ता
6. मां त्रिपुर भैरवी
7. मां धूमावती
8. मां बगलामुखी
9. मां मातंगी
10. मां कमला

माघ नवरात्रि की घटस्थापना शुभ मुहूर्त :-

माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि की शुरूआत शनिवार, 10 फरवरी की सुबह 04 बजकर 28 मिनट से होने जा रही है और यह तिथि अगले दिन यानी 11 फरवरी, रविवार को रात में 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

घटस्थापना शुभ मुहूर्त :-

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त की पूरी अवधि सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट रहेगी।

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में छाई ’12वीं फेल’, इस एक्टर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।