Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Loksabha Election 2024 MP : पहले विरासत टैक्स था, शायद राजीव गांधी ने मां की संपत्ति लेने के लिए खत्म किया ?- शिवराज सिंह

06:24 PM Apr 26, 2024 | Vivek Chaturvedi

Loksabha Election 2024 MP Shivraj Chauhan : भोपाल। लोकसभा चुनाव के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रौदा का सुझाव अब कांग्रेस के लिए गलफांस बनता जा रहा है। भाजपा की तरफ से पहले ही कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए जा रहे थे, अब विरासत टैक्स का नया मुद्दा मिलने से भाजपा के शब्द बाणों की धार और तेज हो गई है। इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विरासत टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।

‘पित्रौदा के विचार क्रियान्वित करती है कांग्रेस’

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि राहुल गांधी और सैम पित्रौदा गुरु और चेले हैं। सैम पित्रौदा राजीव गांधी के भी सलाहकार रहे हैं। पित्रौदा जैसे लोग ही कांग्रेस को विचार देते हैं, जिनको कांग्रेस क्रियान्वित करती है। उन्होंने कहा है- कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी। यह अमेरिका के उदाहरण देते हैं, अमेरिका जैसे देशों में यह प्रावधान है कि मृत्यु हो जाए तो संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार अपने पास ले लेगी।

‘भारत की परंपरा खत्म करना चाहती है कांग्रेस’

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पित्रौदा जी यह अमेरिका नहीं भारत है। भारत की संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराएं अमेरिका की नहीं हैं। भारत…भारत है, यहां किसान हो या गरीब हो। वो भी अपना पेट काटकर थोड़ा पैसा इसलिए बचाते हैं कि मृत्यु के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं। लेकिन, इस परंपरा को कांग्रेस खत्म करना चाहती है विरासत टैक्स लगाकर।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Rajasthan : मतदान के बाद क्या बोले राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता ?

‘राजीव गांधी ने खत्म किया था विरासत टैक्स’

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह टैक्स पहले था, लेकिन जनता के दवाब में कांग्रेस ने इसको समाप्त किया था…जब इंदिरा गांधी नहीं रहीं थीं। शायद राजीव गांधी ने मां की संपत्ति उनको मिल जाए, इसलिए इसको हटाया हो? लेकिन, कांग्रेस को देश के सामने यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि उसके इरादे क्या हैं? कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है, वो खतरनाक है।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Rajasthan: राजस्थान की बुजुर्ग मतदाता के लिए क्यों किया पीएम मोदी ने ट्वीट ?

‘कांग्रेस के देश को बांटने के इरादे हैं’

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि जातिगत जनगणना मेरे जीवन का मिशन है। कितने टुकड़ों में देश और समाज को बांटना चाहते हो? आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण के पीछे खतरनाक इरादे छुपे हुए हैं और वो इरादे जातियों में देश को बांटने के हैं। भारत इसको कभी स्वीकार नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें :  JEE Mains Result 2024 गुदड़ी के लाल : अलवर के सरकारी स्कूल से पढ़े आशीष ने बिना कोचिंग जेईई मेंस में मारी बाजी, पाया 99.36 % अंक