+

Loksabha Election 2024: कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी, डोटासरा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Loksabha Election 2024: राजस्थान में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस डैमेज कण्ट्रोल कर चुकी है। तभी तो नए सिरे से लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) की तैयारियों में जुट गयी है। कांग्रेस इस बार हर कदम फूंक फूंक रखेगी। प्रदेश चुनाव समिति में डोटासरा अध्यक्ष, गहलोत […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Loksabha Election 2024: राजस्थान में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस डैमेज कण्ट्रोल कर चुकी है। तभी तो नए सिरे से लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) की तैयारियों में जुट गयी है। कांग्रेस इस बार हर कदम फूंक फूंक रखेगी।

प्रदेश चुनाव समिति में डोटासरा अध्यक्ष, गहलोत – पायलट क्यों नहीं?

आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) के लिए कांग्रेस पूरी मेहनत के साथ फिर से मैदान में आने को तैयार है। परन्तु इसमें भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जैसे प्रदेश चुनाव समिति का गठन तो हो गया है परन्तु इसकी बागडोर ना तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपी है और ना ही दुसरे खेमे के मुखिया सचिन पायलट को। आपसे विवाद से डरती कांग्रेस ने शायद ऐसा निर्णय इसी लिए लिया है क्योंकि इस चुनाव में भी आंतरिक कलह से नुकसान नहीं झेलना चाहती।

गहलोत – पायलट दोनों, समिति के सदस्य पद पर

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की आपसी जंग जगजाहिर है। इसलिए कांग्रेस आलाकमान ने इस बार लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) को देखते हुए दोनों को एक जैसे ही पद दिए हैं। वैसे इसे लेकर ये आशंका ही जताई जा रही है कि आपसी कलह को वजह माना जा रहा है। ऐसे कोई नेता या पार्टी इस बात पर मोहर भी क्यों ही लगाएगी। इस समिति में कांग्रेस के वर्तमान 13 विधायकों को भी स्थान मिला है।

समिति में हारे हुए विधायक भी शामिल

सभी को साथ लेकर चलने की बात कहने वाली कांग्रेस ने हारे हुए विधायकों को भी खुश किया है। लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) में एकजुटता से काम करने का सन्देश देती प्रदेश कांग्रेस ने प्रताप सिंह खाचरियावास को भी समिति सदस्य बनाया है। इसके अलावा समिति में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, इंदिरा मीणा, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश, जुबेर खान, शिमला देवी, रामलाल जाट, अशोक चांदना और हरीश चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ED in Action: दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी गिरफ्तार कैसे करेगी? ये नियम जानना जरुरी…

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter