+

Gwalior And Morena Seat Candidate: कांग्रेस ने ग्वालियर-मुरैना से क्यों लगाया इन प्रत्याशियों पर दांव, क्या दे पाएंगे बीजेपी को मात?

Gwalior And Morena Loksabha Seat: ग्वालियर। कांग्रेस ने चंबल अंचल के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी 2023 विधानसभा का चुनाव लड़े और हारे थे। वहीं प्रवीण पाठक ने साल 2018 में पहला चुनाव 121 वोटों से जीतकर अपनी सीट पक्की कर ली थी। अब […]

Gwalior And Morena Loksabha Seat: ग्वालियर। कांग्रेस ने चंबल अंचल के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी 2023 विधानसभा का चुनाव लड़े और हारे थे। वहीं प्रवीण पाठक ने साल 2018 में पहला चुनाव 121 वोटों से जीतकर अपनी सीट पक्की कर ली थी। अब कांग्रेस ने ग्वालियर सीट पर अपना रुख साफ करते हुए प्रवीण पाठक को टिकट दिया है।

बीजेपी के भगत सिंह के खिलाफ प्रवीण पाठक कांग्रेस की कमान संभालते मैदान में हैं। प्रवीण पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। इस बार भी ग्वालियर लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चुनाव की दृष्टि से चंबल क्षेत्र काफी अहम है। राजनैतिक पार्टियां भी चंबल इलाके से काफी जोर लगा रही हैं। स्थानीय नेता जनता को लुभाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। (Gwalior And Morena Loksabha Seat)

मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) को टिकट

कांग्रेस ने मुरैना सीट से घोषित प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) पर अपना दाव लगाया है। सत्यपाल सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे। पार्टी के नियमों के मुताबिक नहीं चलने पर उन्हें 2020 में निष्कासित कर दिया गया था। वहीं उनकी भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस की महापौर हैं। सत्यपाल ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के भाई हैं। सत्यपाल मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से विधायक रहे चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 PM In Pushkar Rajasthan : तीर्थराज पुष्कर में गरजे पीएम मोदी…2024 का चुनाव सैकड़ों साल का भविष्य तय करेगा, कांग्रेस को  क्यों कहा करेला उस पर भी नीम चढ़ा ?

सत्यपाल सिंह सिकरवार पर भरोसे की वजह

बता दें कि भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर की जगह पूर्व विधायक शिव मंगल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में कांग्रेस को सक्रिय कैंडीडेट की तलाश थी, जो मोदी लहर और बीजेपी को मात दे सके। कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के बीच बेहतरीन समन्वय के चलते पार्टी ने सत्यपाल सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

सत्यपाल सिंह सिकरवार टिकट मिलने से काफी खुश हैं। वे 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। भरोसा जताने के लिए उन्होंने पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अपने पूरे परिवार के साथ मुरैना के हर घर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। फिलहाल चुनाव प्रचार काफी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Rajkot News Update: विवादों के बीच राजकोट में क्षत्रिय समाज की रैली, महिलाएं भी हुई शामिल…

Whatsapp share
facebook twitter