+

Lok Sabha Elections 2024: Bairad में बोले पूर्व CM शिवराज – अब मामा को दिल्ली जाना है; कहा महिलाओं का सशक्तिकरण है मेरे जीवन का मिशन

Lok Sabha Elections 2024: ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पोहरी विधानसभा के बैराड़ ( Bairad) में आज पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा को जिताने की अपील की। कुशवाहा ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं। पूर्व CM ने अपनी बहनों को आश्वस्त […]

Lok Sabha Elections 2024: ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पोहरी विधानसभा के बैराड़ ( Bairad) में आज पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा को जिताने की अपील की। कुशवाहा ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं। पूर्व CM ने अपनी बहनों को आश्वस्त करते हुए कहाकि उनकी बहनों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि उनका भाई जब तक भोपाल में रहा तब भी काम किया, अब मामा दिल्ली जाएगा। तो वहां भी बहुत काम करना है। उन्होंने बहनों से चिंता न करने को कहा।

सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना लाया

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण करना मेरे जीवन का मिशन है। इसलिए मेरे दिमाग में एक योजना आई लाडली बहना योजना और तय कर दिया कि हर महीने बहनों के खातों में पैसा आएगा ।अब हर महीने बहनों के खातों में पैसा आ रहा है।

बेटी बहन के कल्याण के लिए योजना बनाई

पूर्व CM शिवराज ने कहा कि समाज में कई बार स्त्री और पुरुष के बीच में भेदभाव हुआ। बेटी के जन्म पर उतनी खुशी नहीं होती थी जितना बेटे के जन्म पर होती थी। आखिर बेटी बहन को भी तो जीने का बराबर अधिकार है । इसलिए लाडली लक्ष्मी योजना, बेटियों की शादी की योजना बनाई। अब तो प्रधानमंत्री जी ने मातृशक्ति वंदन अधिनियम पास कर दिया है। अब अगली बार मंच पर आधे पुरुष और आधी महिलाएं बैठी मिलेंगी। और यह सफर यहां नहीं रुकेगा। अभी हर बहन को लखपति बहना बनाना है।

यह भी पढ़ें-Loksabha Election 2024 MP : पहले विरासत टैक्स था, शायद राजीव गांधी ने मां की संपत्ति लेने के लिए खत्म किया ?- शिवराज सिंह

कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक है: शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए होती है और मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जनकल्याण के काम करना भाजपा का लक्ष्य है और इसके लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का भविष्य कहीं भी नहीं है गलत फैसलों के कारण कांग्रेस की सरकार निपट गई। अयोध्या में राम मंदिर बना तो सबको खुशी हुई, पूरा देश आनंदित था, सब प्रसन्न थे लेकिन कांग्रेस प्रसन्न नहीं थी। वह सोच रही थी कि कैसे राम मंदिर बन गया। राम मंदिर बना और उसकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी । जिसका निमंत्रण उनको दिया गया । लेकिन उन्होंने उसे निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक है अगर वह सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी । यानि कि आपके मरने के बाद 55% संपत्ति सरकार के खाते में चली जाएगी। अब आप बताओ ऐसी कांग्रेस को जिताने से कोई फायदा है क्या। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा इसलिए एकजुट होकर हमें भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in :
Whatsapp share
facebook twitter