+

Lok Sabha Election 2024 Rajnath Singh in Dantewada बस्तर के दंतेवाड़ा में गरजे राजनाथ सिंह, कहा भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी छत्तीसगढ़ की जनता

Lok Sabha Election 2024 Rajnath Singh in Dantewada दंतेवाड़ा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सरकार में रही सिर्फ घोटाला किया। कांग्रेस की सरकारों ने गरीब जनता के पैसे लूटे और […]

Lok Sabha Election 2024 Rajnath Singh in Dantewada दंतेवाड़ा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सरकार में रही सिर्फ घोटाला किया। कांग्रेस की सरकारों ने गरीब जनता के पैसे लूटे और उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया।

कांग्रेस ने किया गोबर-गोठान घोटाला

छत्तीसगढ़ में मिशन ग्यारह को साधने के लिए भाजपा के बड़े-बड़े स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। बस्तर इलाके में पीएम मोदी की सभा के बाद आज शनिवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दंतेवाड़ा के गीदम में विशाल रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने सूबे को लूटने का काम किया। उसके पहले 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी । अब दोनों सरकारों के बीच का फर्क आपको पता चल गया होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने गोबर, गोठान का घोटाला किया तो भैंसो का चार भी ये लोग खा गए।

दंतेवाड़ा का रिश्ता श्री राम से

राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा के छोटे से स्थान गीदम में सभा स्थल पर जब पहुंचे तो भीड़ को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का उत्साह देखकर लगता है कि इसबार फिर भाजपा को आशीर्वाद मिलने वाला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मां दंतेश्वरी की धरती से हमारा अटूट रिश्ता है। यहीं भगवान राम का ननिहाल भी है। इसीलिए यह धरती हमारे लिए फूजनीय है।

एक नेशन एक एलेक्शन की चर्चा

राजनाथ सिंह ने दंतेवाड़ा की जनता से पूछा कि क्यों नहीं विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ ही करा दिया जाए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है और भाजपा की सरकार बनी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए राज्यों को भी मिलकर चलना है।

आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा नक्सल समस्या से प्रभावित इलाका है। यहां आए दिन नक्सलियों-पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के बीच हिंसक संघर्ष होते रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा के सैकड़ों युवक सेना में हैं जिनकी बहादुरी और देश के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। दरअसल भाजपा छत्तीसगढ़ और मद्य प्रदेश के आदिवासी और नक्सल प्रभावित इलाकों की जनता में अपनी पैठ बनाना चाहती है इसीलिए भाजपा के कद्दावर नेताओं की इस इलाके में लगातार सभाएं आयोजित हो रही हैं।

ये भी पढ़े Loksabha Election 2024 : दूसरे चरण के लिए होम वोटिंग कल से, डूंगरपुर – बांसवाड़ा में 1189 मतदाता करेंगे होम वोटिंग

Whatsapp share
facebook twitter